अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा दावा किया है। साथ ही उन्होंने एक ऐलान भी किया है। ट्रंप का कहना है कि ईरान अपना 440 किलो संवर्धित यूरेनियम अमेरिका को सौंपने के लिए तैयार है। ईरान और अमेरिका के बीच बड़ा समझौता होने वाला है। ईरान हर शर्त मानने के लिए राजी है। अगर इस बार समझौता हो गया तो मैं खुद इस्लामाबाद जाऊंगा। वहां ईरान के नेताओं से मिलूंगा और यूरेनियन को लेकर आगे की योजना बनाऊंगा।
अमेरिका की सभी 10 शर्तें मान लेने का दावा
व्हाइट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा कि ईरान शर्तें मानने को तैयार है। अपना संवर्धित यूरेनियम अमेरिका को सौंपने के लिए सहमत है, यानी ईरान और अमेरिका 28 फरवरी से जारी जंग को खत्म करने के करीब हैं। 6 हफ्तों से संघर्ष जारी है और न केवल दोनों पक्षों ने बल्कि दुनियाभर ने इस जंग से नुकसान उठाया। लेकिन नुकसान उठाने का ही परिणाम है कि आज एक खूंखार देश अमेरिका के सामने घुटने टेकने के लिए तैयार है।
मिडिल ईस्ट में जंग जल्द खत्म होने का दावा
राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के साथ चल रहा सैन्य संघर्ष जल्द खत्म हो जाएगा और अमेरिका अगले दो‑तीन हफ्तों में ईरान से अपनी सैन्य उपस्थिति समेट लेगा। यह लड़ाई बहुत आसानी से आगे बढ़ रही है। अमेरिका जो चाहे, वह कर सकता है, जिससे ईरान पर दबाव बनाया जा सकता है। ईरान ने परमाणु हथियार नहीं बनाने पर सहमति जता दी है। संवर्धित यूरेनियम का स्टॉकपाइल अमेरिका को सौंपने पर भी सहमति जताई है और यह समझदार फैसला है।
ईरान के लिए ट्रंप की 10 शर्तें, चेतावनी- आखिरी मौका और फाइनल ऑफर, अब भी नहीं माने तो कर देंगे बर्बाद
समझौता न होने पर हमला करने की चेतावनी
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान शांति समझौता करना चाहता है। इसके लिए वह लचीला रुख अपनाए हुए हैं। अमेरिका भी शांति की आशा से बहुत अच्छे तरीके से बातचीत कर रहा है। अगर बातचीत सफल नहीं हुई तो ईरान पर फिर से हमला करेंगे, लेकिन ईरान अब उन बातों पर सहमति जताने लगा है, जिनके लिए वह फरवरी तक तैयार नहीं था। यह अच्छी खबर है और इससे अमेरिका-ईरान का ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया का फायदा होगा। तेल-गैस संकट खत्म होगा।
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 hr agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines