ईरान की एयरलाइंस सेपेहरान की एक फ्लाइट में अचानक हड़कंप मच गया, जिसके बाद उसे मशहद की तरफ वापस यू-टर्न लेना पड़ा. जानकारी के मुताबिक, विमान के एक पहिये का टायर निकल गया था, जिससे इंजन में दिक्कत होने लगी और प्लेन कांपने लगा. इस फ्लाइट ने नॉर्थ-ईस्ट ईरान के मशहद से केरमानशाह के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ ही वक्त बाद उसमें तकनीकी खराबी हो गई. प्लेन का पहिया निकलने के बाद पायलट ने यात्रियों को बताया कि उसमें कुछ परेशानी आ गई है.
ये भी पढ़ें: 3.21 लाख करोड़ रुपये खाक, हथियारों की किल्लत… ईरान जंग में खाली हुए US के भंडार; रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
---विज्ञापन---
क्या है मामला?
विमान टर्बुलेंस की वजह से अचानक तेजी से हिलने लगा, जिसकी वजह से उसमें सवार पैसेंजर्स घबरा गए. बताया जा रहा है कि इस कंपन से केबिन के अंदर के हिस्से पर असर पड़ा, सामान रखने वाले ऊपर के कंपार्टमेंट खुल गए और यात्रियों का निजी सामान सीटों और गैलरी में बिखरा गया. कुछ यात्रियों को सामान गिरने की वजह से चोट भी लग गई. सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं, जिसमें यात्री प्रार्थना करते हुए और चिल्लाते हुए नजर आए. ये वीडियो तब का बताया जा रहा है, जब विमान वापस एयरपोर्ट की तरफ लौट रहा था.
एयरपोर्ट पर हुई सेफ लैंडिंग
मशहद के एयरपोर्ट पर सारी जरूरी तैयारियां पहले से की गई थीं, जिसके बाद वहां बोइंग 737 फ्लाइट ने सेफ लैंडिंग की. शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना के दौरान किसी भी यात्री या क्रू मेंबर्स को किसी तरह की चोट नहीं आई. हालांकि एयरलाइंस कंपनी के अधिकारियों की तरफ से इस घटना के बारे में अभी तक कोई विस्तृट बयान जारी नहीं किया है. उम्मीद है कि एविएशन अधिकारी विमान की जांच करेंगे और ये पता लगाएंगे कि क्या टायर खराब होने की घटना का कनेक्शन ईंजन में आई खराबी से था.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: होर्मुज में तनाव, सऊदी से सप्लाई कट! 119 डॉलर के पार पहुंचा क्रूड ऑयल, क्या भारत में महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल?
---विज्ञापन---