हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

इजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, बहुमत से दूर बेंजामिन नेतन्याहू का क्या है 'प्लान-B', बनाएंगे यूनिटी सरकार?

Israel Elections 2026: अरब पार्टियों को अनुमानित 19 सीटें मिलने से उनकी भूमिका भी अहम हो गई है. विपक्षी गुट अगर इन दलों का समर्थन हासिल कर लेता है, तो बहुमत का आंकड़ा पार करना संभव हो सकता है.

विज्ञापन
नेतन्याहू के सहयोगी आइजेनकोट को सरकार में शामिल करने के विकल्प पर विचार कर रहे हैं. (Photo: ANI)

इजरायल में चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर उठे सवालों के बीच पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है. स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को कहा कि चुनाव की ईमानदारी बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता बरती जाएगी और कथित गड़बड़ी से जुड़ी हर शिकायत की निष्पक्ष जांच की जाएगी. पुलिस का यह बयान चुनाव में विदेशी फंडिंग के आरोपों की जांच के निर्देश दिए जाने के बाद आया है. इस बीच इजरायल के संसदीय चुनावों के बाद सरकार गठन को लेकर पेच फंसता नजर आ रहा है.

इजरायल में यूनिटी सरकार बनने की अटकलें तेज

वर्तमान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के दक्षिणपंथी गठबंधन को बहुमत नहीं मिलने के अनुमान के बीच अब राष्ट्रीय एकता सरकार बनाने की संभावना पर चर्चा हो रही है. जेरूसलम पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम नेतन्याहू विपक्षी नेता गादी आइजेनकोट को साथ लाकर सत्ता में बने रहने का रास्ता तलाश रहे हैं. हालांकि, इस प्रस्ताव के सामने कई राजनीतिक चुनौतियां हैं.

यह भी पढ़ें: यूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 लोगों की मौत, नीप्रो रेलवे स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

विज्ञापन

क्या है नेतन्याहू का ‘प्लान-B’?

रिपोर्ट के अनुसार, नेतन्याहू के सहयोगी आइजेनकोट को सरकार में शामिल करने के विकल्प पर विचार कर रहे हैं. अगर ऐसा होता है तो दो संभावनाओं को लेकर चर्चा तेज हो गई है. पहली, सत्ता साझा करने के लिए रोटेशन समझौता किया जाए. इसमें नेतन्याहू शुरुआती दो साल तक प्रधानमंत्री रहें और उसके बाद आइजेनकोट को यह जिम्मेदारी सौंपी जाए.

दूसरी संभवना में नेतन्याहू पूरे कार्यकाल तक प्रधानमंत्री बने रह सकते हैं, जबकि आइजेनकोट को सरकार में कोई अहम मंत्रालय दिया जा सकता है. हालांकि, आइजेनकोट पहले नेतन्याहू के नेतृत्व में काम करने से इनकार कर चुके हैं. ऐसे में इस प्रस्ताव पर सहमति बनना आसान नहीं होगा.

विज्ञापन

अरब पार्टियां बन सकती हैं किंगमेकर

अरब पार्टियों को अनुमानित 19 सीटें मिलने से उनकी भूमिका भी अहम हो गई है. विपक्षी गुट अगर इन दलों का समर्थन हासिल कर लेता है, तो बहुमत का आंकड़ा पार करना संभव हो सकता है. हालांकि, आइजेनकोट पहले अरब पार्टियों के समर्थन पर निर्भर अल्पमत सरकार बनाने से इनकार कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें: ना नेतन्याहू को बहुमत, ना विपक्ष को… इजरायल में कैसे किंगमेकर बनीं अरब पार्टियां; अब आगे क्या होगा?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola