Inventors Killed By Their Own Inventions : पहिए से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तक, आविष्कारों ने हमारे जीवन को बेहद आसान बनाने का काम किया है। कल्पना के पन्नों से निकाल कर इन आविष्कारों को साकार स्वरूप देने वाले लोगों को बेहद सम्मान की नजर से देखा जाता है। साथ ही इन्हें इसके लिए तरह-तरह से सम्मानित भी किया जाता है। कुल मिलाकर अगर कोई व्यक्ति कुछ अहम आविष्कार करता है तो उसका वह काम उसके जीवन को बदल देता है लेकिन, कुछ घटनाओं में कुछ लोगों की जान उन्हीं आविष्कारों की वजह से चली गई जो उन्होंने ही किए थे। पढ़िए कुछ ऐसे ही लोगों के बारे में।
Webster Wagner
न्यूयॉर्क के मैन्युफैक्चरर, इन्वेंटर और राजनेता वेब्स्टर वैगनर ने न्यूयॉर्क सेंट्रल रेलरोड के लिए काम करते हुए कई शानदार डिजाइन तैयार किए थे। वह न्यूयॉर्क की सीनेट के सदस्य भी बने थे। साल 1882 में अल्बनी और न्यूयॉर्क सिटी के बीच रेल यात्रा के दौरान उनकी ट्रेन एक अन्य ट्रेन से टकरा गई थी। वैगनर की मौत दो रेलरोड कोच के बीच कुचलकर हो गई थी, जिनका आविष्कार खुद उन्होंने किया था।
Henri Thuile
फ्रांस के रहने वाले हेनरी थुइल ने थुइल स्टीम पावर्ड लोकोमोटिव ट्रेन का आविष्कार किया था। उनकी मौत इसी ट्रेन के मशीन टेस्ट रन के दौरान हुई थी। उनकी मौत को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स में अलग-अलग जानकारियां मिलती हैं। कहते हैं टेस्ट के दौरान झटका लगने से वह गिर गए थे और एक पोल से टकराकर उनकी मौत हो गई थी। यह भी कहा जाता है कि वह कंपार्टमेंट से बहुत ज्यादा बाहर झुके थे और एक ब्रिज के टुकड़े से टकराने से उनकी मौत हुई थी।
Valerian Ivanovich Abakovsky
रूस के इस आविष्कारक ने एयरोवैगन नाम की एक हाई स्पीड ट्रेन बनाई थी जिसमें विमान का इंजन और प्रोपेलर लगा हुआ था। इसकी टेस्टिंग के दौरान एयरोवैगन ने टुला शहर तक अपनी यात्रा का पहला चरण तो सफलतापूर्वक पूरा कर लिया था लेकिन वापस मॉस्को आने में यह सफल नहीं हो पाई। तेज रफ्तार में चल रही यह ट्रेन अचानक पटरी से उतर गई थी और इस हादसे में वैलेरियन समेत इसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई थी।
Alexander Bogdanov
रूस के पॉलीमैथ अलेक्जेंडर एक बोल्शेविक क्रांतिकारी और हीमेटोलॉजी साइंस के जनक थे। उन्होंने पहला ब्लड ट्रांसफ्यूजन इंस्टीट्यूट शुरू किया था, लेकिन, डायरेक्ट ब्लड ट्रांसफ्यूजन करने की कोशिश करने के दौरान वह एक बड़ी गलती कर बैठे थे जिसकी वजह से उनकी जान चली गई थी। उनका मानना था कि उनका खून टीबी के लिए रेजिस्टेंट है। इसलिए उन्होंने 21 साल के एक टीबी मरीज और अपने बीच डायरेक्ट ब्लड ट्रांसफ्यूजन कर लिया था।
Stockton Rush
अमीर कारोबारी, पायलट और इंजीनियर रश ने ओशनगेट शिप की डिजाइन और निर्माण का काम किया था। यह शिप पर्यटकों को टाइटैनिक जहाज का मलबा दिखाने के लिए उन्हें समुद्र की गहराइयों में ले जाने के लिए बनाया गया था। लेकिन एक टेस्ट के दौरान यह शिप पानी के अंदर ही डूब गया था। घटना के दौरान इसमें सभी लोगों की मौत हो गई थी। इसके लिए डिजाइन में खामी को वजह बताया गया था।
ये भी पढ़ें: पुलिस वालों को पाकिस्तानी सेना के जवानों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा!
ये भी पढ़ें: इस देश ने कैसे तोड़ दिया चीन के साइबर क्राइम सिंडिकेट का जाल?
ये भी पढ़ें: कोकेन के नशे में भाषण दे रहे थे जो बाइडेन! ट्रंप बोले- ड्रग टेस्ट हो
संबंधित खबरें
माइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
3 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
4 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
12 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
14 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
15 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
18 hrs agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
19 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
20 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
1 day agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines