इंडोनेशिया में यात्रा के दौरान यात्रियों से भरे एक जहाज में आग लग गई। घटना के दौरान जहाज में 280 यात्री सवार थे। अब इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में लोग अपने परिवार को बचाने की जद्दोजहद करते दिख रहे हैं। लोग समुद्र कूदकर परिवार को बचाते दिख रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और सेना के जवान अब यात्रियों को बचाने में जुट गए हैं। सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
आग लगने से मची अफरातफरी
एक रिपोर्ट के मुताबिक, जहाज में आग लगने के बाद अफरातफरी मच गई। लोग खुद को बचाने के लिए समुद्र में कूदने लगे। आग की वजह से लोगों ने अपना सामान जहाज पर ही छोड़ दिया। लोग बचाव वाले ट्यूब के साथ समुद्र में कूद गए। इस घटना की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस बीच समुद्र में कूद कई लोग लापता भी हो गए। बचाव दल उनकी तलाश में जुटा है। बताया जा रहा है कि बचाव कार्य देर रात तक चलेगा। जिन लोगों को बचाया गया, उन्हें अस्पताल भिजवाया गया।
ये भी पढ़ें: 167 किलोमीटर की तेजी से हांगकांग में आया ‘विफा’ तूफान, ‘उड़ने लगे लोग’ आफत में फंसी जान
3 लोगों की मौत की पुष्टि, कई लापता
बताया जा रहा है कि घटना के समय जहाज 280 लोगों से ज्यादा यात्री सवार थे। जब जहाज में आग लगी थी तो लोग समुद्र में कूदने लगे। अभी तक 3 लोगों के मौत होने की पुष्टि हुई है। जबकि कई यात्री लापता बताए जा रहे हैं। अधिकारियों और बचाव दल ने आग पर काबू पा लिया है और लापता लोगों की तलाश जारी है। दुर्घटना के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।
ये भी पढ़ें: इंडोनेशिया में 280 यात्रियों से भरे जहाज में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए समुद्र में कूदे लोग
संबंधित खबरें
Google में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
59 mins agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपी चीन की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता
1 hr agoUS मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार से ईरान में जश्न, स्पीकर की कड़ी चेतावनी
2 hrs ago'हां, मैं बुरी तरह हारा हूं'; ट्रंप ने माना कि मिडटर्म चुनाव में हुआ नुकसान
2 hrs ago'हमारी हार की वजह ईरान युद्ध', चुनावी नतीजों पर जेडी वेंस का कबूलनामा
10 hrs agoUS के पहले मुस्लिम सीनेटर अब्दुल अल-सैयद का क्या है भारत कनेक्शन?
14 hrs agoमिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
16 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
18 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
18 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines