---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

इंडोनेशिया में 280 यात्रियों से भरे जहाज में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए समुद्र में कूदे लोग

इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी के तालिस द्वीप के पास एक जहाज में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस जहाज में 280 से अधिक यात्री सवार थे, जिनमें बच्चे भी शामिल थे। आग लगने के बाद लोग घबराकर जान बचाने के लिए समुद्र में कूदते नजर आए। घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया।

---विज्ञापन---

इंडोनेशिया में एक जहाज में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद जहाज पर अफरा-तफरी मच गई थी और लोग बचाने के लिए समुद्र में कूद गए। घटना उत्तरी सुलावेसी के तालिस द्वीप के पास केएम बार्सिलोना वीए की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि जहाज में 280 से अधिक लोग सवार थे। भीषण आग लगने की वजह यात्री घबराए दिखाई दिए। जहाज पर बच्चे भी सवार थे। कुछ को आग से बचने के लिए समुद्र में छलांग लगाते देखा जा सकता है।

---विज्ञापन---

घटना के बाद समुद्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बड़े पैमाने पर लोगों को समुद्र से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक आग लगने का कारण का पता नहीं चल पाया है।

यहां देखें वीडियो


खोज एवं बचाव कार्यालय के प्रमुख जॉर्ज लियो मर्सी रंदांग ने जानकारी दी कि घटना उत्तरी मिनाहासा के तालिसे जलक्षेत्र के पास हुई। टीम बचाव और फंसे लोगों को बाहर निकालने पर काम कर रही है। खोज और बचाव जहाजों के साथ-साथ मछुआरों को भी मदद के लिए बुलाया गया। आस-पास के जहाजों ने भी मदद की है।

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर इस आगजनी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही देर में पूरा जहाज लगभग जल चुका था। लोग डर कर रो रहे थे और मदद की गुहार लगा रहे थे। जहाज पर आग क्यों लगी थी, इसके पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

यह भी पढ़ें : 280 यात्रियों से भरे जहाज में आग के वीडियो आए सामने, अब तक 3 की मौत, 150 बचाए

---विज्ञापन---

मीडिया रिपोर्ट के मुतबिक, एक अधिकारी ने पुष्टि की कि राहत बचाव के लिए घटनास्थल की तरफ केएम बार्सिलोना III, केएम वेनेशियन और केएम कैंटिका लेस्टारी 9एफ जहाज को रवाना किया गया। इसके साथ ही मछली पकड़ने वाली नौकाएं और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

First published on: Jul 20, 2025 04:46 PM

End of Article
---विज्ञापन---
Sponsored Links by Taboola