Indonesia Man Becomes Millionaire Due To Meteorite: ‘किस्मत बदलते देर नहीं लगती’। ऊपर वाला जब भी देता है तो छप्पड़ फाड़ कर देता है। इंडोनेशिया के एक शख्स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। उसकी किस्मत रातों-रात पलट गई। आसमान से एक पत्थर गिरा और उसके घर के आंगन में बड़ा-सा छेद हो गया। हालांकि उसकी जान बच गई, लेकिन किस्मत ऐसी बदली कि वह करोड़पति बन गया। इस शख्स का नाम जोसुआ हुतागालुंग है, जो इंडोनेशिया के नॉर्थ सुमात्रा के कोलांग का रहने वाला है। उसे अब अपने सपने होते नजर आ रहे हैं, इसलिए वह काफी खुश है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में रेव पार्टी; अर्धनग्न हालत में नशे में धुत मिले स्कूल स्टूडेंट्स, पुलिस रेड का Video Viral
करीब 4.5 साल पुराना उल्का पिंड गिरा
डेलीस्टार की रिपोर्ट के अनुसार, जोसुआ अपने घर के बाहर काम कर रहा था कि अचानक जोरदार धमाका हुआ। उन्होंने देखा कि घर की छत टूट गई है। वहीं लिविंग रूम के पास एक गड्ढा बना हुआ है, जिसके अंदर उल्का पिंड था। इसने जमीन के अंदर 15 सेंटीमीटर गहरा गड्ढा बनया था। पहले उसे यह पत्थर नॉर्मल लगा। जब उसने इलाके के लोगों को यह दिखाया तो उन्होंने वैज्ञानिकों से इसकी जांच कराने को कहा। जांच कराने पर पता चला कि यह उल्का पिंड करीब 4.5 बिलियन साल पुराना है और इसका वजन 2.1 किलोग्राम है। इस उल्कापिंड की कीमत 14 करोड़ रुपये बताई गई और यह उल्का पिंड अब जोसुआ का है।
यह भी पढ़ें: Watch Video: साल 2023 का आखिरी चंद्रग्रहण देश के अलग-अलग शहरों में दिखा
पैसों से इलाके में चर्च बनवाएंगे जोसुआ
डेलीस्टार की रिपोर्ट के अनुसार, जांच में उल्का पिंड की पहचान बेहद दुर्लभ CM1/2 कार्बोनेसियस कॉन्ड्राइट के रूप में हुई, जो खास तरह का उल्का पिंड होता है। एक वैज्ञानिक ने उससे इस उल्कापिंड को 14 करोड़ 12 लाख 97 हजार 87 रुपये में खरीद लिया है। वहीं उल्का पिंड बेचने से मिले पैसे से जोसुआ अपने इलाके में एक चर्च बनवाएंगे। जोसुआ कहते हैं कि उन्हें अपनी किस्मत पर यकीन नहीं हो रहा है, लेकिन वे खुद को सौभाग्यशाली मान रहे हैं। वह एक बच्ची का पिता भी बनना चाहता है। इन पैसों से इस सपने को पूरा करने की वह कोशिश करेगा। अब उसे यकीन हो गया है कि किस्मत कब पलट जाए, पता नहीं चलता।
संबंधित खबरें
ट्रंप की फिर बड़े हमले की धमकी, ईरान की इंटरनेट केबल काटने की चेतावनी
13 mins ago'11 विमान गिराए गए, फिर मैंने...', ट्रंप का फिर भारत-पाक जंग रुकवाने का राग
25 mins ago5 घंटे में 3 बार कांपी तिब्बत की धरती, चीन में भी लगे झटके
30 mins ago'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
8 hrs agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
11 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
13 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
15 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
18 hrs agoबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे
21 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines