इंडोनेशिया की धरती भूकंप के झटके से डोली, रिक्टर स्केल पर 6.2 रही तीव्रता

Indonesia 6.2 Magnitude earthquake strikes: इंडोनेशिया के आईलैंड हल्माहेरा में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया है। जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके जमीन के अंदर करीब 120 किमी तक महसूस किए गए हैं। फिलहाल, किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

philippines earthquake

Earthquake In China File Photo

विज्ञापन

Indonesia 6.2 Magnitude earthquake strikes: इंडोनेशिया के आईलैंड हल्माहेरा में 6.2 तीव्रता में आया है। भूकंप के झटके जमीन के अंदर करीब 120 किमी तक महसूस किए गए है। हालांकि, अभी किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं है। हालांकि, 6.2 तीव्रता के भूकंप को जानलेवा समझा जाता है क्योंकि इसके झटके से लंबी इमारतों के गिरने का खौफ होता है।

फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं आई सामने 

जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) ने कहा कि बुधवार को इंडोनेशिया के हल्माहेरा में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। जीएफजेड के मुताबिक, भूकंप 120 किमी (74.56 मील) की गहराई पर था। फिलहाल, इंडोनेशिया की आपदा शमन एजेंसी ने किसी प्रकार की क्षति होने की जानकारी साझा नहीं की है। बता दें कि इंडोनेशिया पैसिफिक रिंग ऑफ फायर में फैला हुआ है, जो उच्च भूकंपीय गतिविधि का एक क्षेत्र है जो कई टेक्टोनिक प्लेटों के ऊपर स्थित है। फिलहाल आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।

विज्ञापन

इंडोनेशिया कई द्वीपों के समूह का देश है। इसकी आबादी 27 करोड़ से ज्यादा है। रिंग ऑफ फायर पर स्थित होने के कारण अक्सर इंडोनेशिया में भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट होते रहते हैं।

विज्ञापन

बता दें कि पिछले साल इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा के सियानजुर शहर में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया था। जिसमें कम से कम 331 लोगों की मौत हो गई और लगभग 600 लोग घायल हो गए। 2018 में सुलावेसी में आए भूकंप और सुनामी के बाद से यह इंडोनेशिया में सबसे घातक था, जिसमें लगभग 4,340 लोग मारे गए थे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ