Pratyaksh Mishra
Read More
---विज्ञापन---
US Military Aircraft crash in Kaneoche Bay: आए दिन प्लेन के क्रैश होने के वीडियो सामने आते रहते हैं। अमेरिका से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जहां नौसेना का एक एयरप्लेन केनोहे खाड़ी के पास रनवे से फिसलने के बाद समुद्र में जाकर क्रैश हो गया।
अधिकारियों ने बताया कि मिलिट्री एयरक्राफ्ट जब दोपहर दो बजे मरीन कॉर्प्स बेस हवाई(hawaii) के पास खाड़ी में गिरा तो उसमें नौ लोग सवार थे, सभी बिना किसी जोखिम के समुद्र के किनारे पर पहुंच गए। तस्वीरों में सैन्य दुर्घटना के बाद नौसेना का प्लेन उथले पानी में तैरता हुआ दिखाई दे रहा है।
क्रैश-लैंडिंग का कारण स्पष्ट नहीं है, जांच शुरू की गई है। बता दें कि प्लेन पी-8 पोसीडॉन, का उपयोग सैन्य निगरानी और खुफिया जानकारी जुटाने के लिए किया जाता है। इसकी मैन्युफैक्चरिंग बोइंग द्वारा की गई है, इसमें 737 कमर्शियल जेट के कई पार्ट शामिल हैं। क्रैश हुआ क्राफ्ट वाशिंगटन राज्य के व्हिडबे द्वीप पर तैनात गश्ती स्क्वाड्रन 4 के स्किनी ड्रेगन का हिस्सा है।
मरीन कॉर्प्स बेस हवाई, हवाई(राज्य) की राजधानी होनोलूलू से लगभग 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, और इसमें लगभग 9,300 सैन्यकर्मी और 5,100 परिवार के सदस्य रहते हैं। होनोलूलू में राष्ट्रीय मौसम सेवा के मौसम विज्ञानी थॉमस वॉन ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि दुर्घटना के समय बादल छाए हुए थे और बारिश हो रही थी जिसकी वजह से विजिबिलिटी लगभग डेढ़ किलोमीटर तक गिर गई थी। वहीं प्लेन स्पेशलिस्ट पीटर फॉरमैन का मानना है कि खराब मौसम और छोटे रनवे होने की वजह से यह दुर्घटना हुई।
न्यूज 24 पर पढ़ें दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।