Anju Case: पाकिस्तान गई अंजू झूठी निकली है। उसका पूरा सच सामने आया है। अंजू ने पाकिस्तान में अपना धर्म बदल लिया है। वह अंजू से फातिमा बन गई है। उसने कथित दोस्त नसरुल्ला के साथ निकाह भी कर लिया है। पाकिस्तानी चैनलों पर उसका नसरुल्ला के साथ कोर्ट जाते समय का वीडियो और उसका निकाहनामा सामने आया है। हालांकि दोनों निकाह की बात से इंकार कर रहे हैं।
राजस्थान के अलवर की रहने वाली अंजू वीजा लेकर पाकिस्तान गई है। उसने सोमवार को वीडियो जारी कर कहा था कि वह दो-तीन दिनों में भारत लौट आएगी। वह नियमों के तहत पाकिस्तान आई है, नियमों के तहत वह वापस लौटेगी। अंजू के दो बच्चे हैं। धर्म परिवर्तन से पहले अंजू ईसाई थी।
एक दूसरे का हाथ थामे नजर आए दोनों
अंजू और उसके कथित दोस्त नसरुल्ला का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो अंजू ने जारी किया है। दोनों एक जोड़े की तरह पाकिस्तान की पहाड़ी और वादियों में एक दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि अंजू ने वीडियो शूट खैबर पख्तूनख्वा में कराया है। दोनों एक बगीचे में साथ बैठे नजर आ रहे हैं।
देखिए अंजू-नसरुल्ला की फोटो
पति से बहाना बनाकर पाकिस्तान पहुंची अंजू
अंजू उत्तर प्रदेश के कैलोर गांव में पैदा हुई थी और राजस्थान के अलवर जिले में रहती थी। अंजू के पति का नाम अरविंद है। उनकी एक 15 साल की बेटी और छह साल का बेटा है। 20 जुलाई को वह जयपुर जाने के बहाने घर से निकली और वाघा-अटारी बॉर्डर के जरिए पाकिस्तान पहुंच गई। उसने 2020 में वीजा बनवाया था। 20 अगस्त तक उसका वीजा पाकिस्तान में वैध है। अंजू और पाकिस्तानी नसरुल्ला के बीच 2019 में फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी।
यह भी पढ़ें: मैं वापस आ रही हूं, अचानक क्यों बदला अंजू का मूड, VIDEO जारी कर पाकिस्तान से लौटने की कही बात
संबंधित खबरें
नक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
9 hrs agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
12 hrs agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
12 hrs agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
20 hrs ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
21 hrs agoझारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
21 hrs agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
21 hrs agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
1 day agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
1 day ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines