Trudeau Government Decision for Indian Traveler: (विशाल अंग्रीश) भारत से तनाव के बीच कनाडा की ट्रूडो सरकार ने भारतीयों के लिए नियम और ज्यादा सख्त कर दिए हैं। कनाडाई सरकार ने एयरपोर्ट पर भारत आने वाले हर यात्री की कड़ी सुरक्षा और स्क्रीनिंग करने का आदेश दिया है। कनाडा की परिवहन मंत्री अनीता आनंद ने इसकी घोषणा की। रिपोर्ट के अनुसार कनाडा ने भारत आने वाले यात्रियों को लेकर सुरक्षा प्रोटोकॉल के बारे में एयर कनाडा को बता दिया है। इसकी पुष्टि करते हुए एयर कनाडा के प्रवक्ता ने कहा भारत आने वाले यात्रियों के लिए अतिरिक्त कदम उठाए गए हैं।
कनाडाई सरकार के आदेश के बाद टोरंटो एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि भारत आने वाले यात्रियों के लिए सिक्योरिटी स्क्रीनिंग सख्त कर दी गई है। एयरपोर्ट ने कहा कि सख्त जांच के कारण सिक्योरिटी चेकपॉइंट पर समय से ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है। ऐसे में सभी यात्रियों को 4 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचने की एडवाइस दी गई है।
आगे बढ़ेगी मुश्किलें
कनाडा के परिवहन मंत्री की घोषणा आरपीएमसी द्वारा यह दावा किए जाने के एक महीने बाद आई है कि भारत सरकार के एजेंट कनाडा में हत्या, जबरन वसूली और धमकी समेत कई अपराधों में संलिप्त हैं। ऐसे में नये नियमों से फिलहाल जो लोग कनाडा जाने वाले हैं या फिर कनाडा से भारत आने वाले हैं, उन्हें आने वाले समय में मुश्किल आ सकती है।
ये भी पढ़ेंः ईरान की वायरल लड़की पर आया कोर्ट का अहम फैसला, जानें सजा मिली या नहीं?
पन्नू ने दी थी धमकी
सूत्रों की मानें तो खालिस्तानी आतंकी संगठनों द्वारा जिस तरह से धमकियां दी जा रही है उसी को ध्यान में रखते हुए कनाडा सरकार ने जहाजों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए यह फैसला लिया है। यही कारण है इसलिए यात्रियों को अभी से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू 1 से 19 नवंबर तक एयर इंडिया के विमान को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। पन्नू इस तरह की धमकियां देता रहा है। इसके बावजूद कनाडा की मंत्री अनीता आनंद ने हालिया फैसले को किसी से नहीं जोड़ा।
ये भी पढ़ेंः एलन मस्क का चौंकाने वाला कारनामा, स्टारशिप से अंतरिक्ष में भेज दिया केला; जानें वजह
संबंधित खबरें
सऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
3 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
4 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
4 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
5 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
8 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
10 hrs agoLIVE: प्रदूषण पर सख्ती, GRAP-1 के तहत 1 नवंबर से वाहनों पर कड़े प्रतिबंध
12 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
12 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
12 hrs agoफ्रांस में भारतीयों के लिए एडवाइजरी, मैक्रों सरकार ने भी लिया बड़ा फैसला
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines