भारतीयों को 4 घंटे पहले पहुंचना होगा एयरपोर्ट... तनाव के बीच ट्रूडो सरकार ने क्यों लिया फैसला?

Canada Advisory for Indian Passenger: कनाडा की जस्टिन ट्रूडो सरकार ने भारतीयों के लिए नियम और ज्यादा सख्त कर दिए हैं। कनाडा की परिवहन मंत्री अनीता आनंद ने इसका ऐलान किया है। यह फैसला ऐसे समय में लिया है जब दोनों देश के बीच राजनयिक संकट बढ़ा हुआ है।

Trudeau Government Decision for Indian Traveler

Trudeau Government Decision for Indian Traveler

विज्ञापन

Trudeau Government Decision for Indian Traveler: (व‍िशाल अंग्रीश) भारत से तनाव के बीच कनाडा की ट्रूडो सरकार ने भारतीयों के लिए नियम और ज्यादा सख्त कर दिए हैं। कनाडाई सरकार ने एयरपोर्ट पर भारत आने वाले हर यात्री की कड़ी सुरक्षा और स्क्रीनिंग करने का आदेश दिया है। कनाडा की परिवहन मंत्री अनीता आनंद ने इसकी घोषणा की। रिपोर्ट के अनुसार कनाडा ने भारत आने वाले यात्रियों को लेकर सुरक्षा प्रोटोकॉल के बारे में एयर कनाडा को बता दिया है। इसकी पुष्टि करते हुए एयर कनाडा के प्रवक्ता ने कहा भारत आने वाले यात्रियों के लिए अतिरिक्त कदम उठाए गए हैं।

कनाडाई सरकार के आदेश के बाद टोरंटो एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि भारत आने वाले यात्रियों के लिए सिक्योरिटी स्क्रीनिंग सख्त कर दी गई है। एयरपोर्ट ने कहा कि सख्त जांच के कारण सिक्योरिटी चेकपॉइंट पर समय से ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है। ऐसे में सभी यात्रियों को 4 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचने की एडवाइस दी गई है।

विज्ञापन

आगे बढ़ेगी मुश्किलें

कनाडा के परिवहन मंत्री की घोषणा आरपीएमसी द्वारा यह दावा किए जाने के एक महीने बाद आई है कि भारत सरकार के एजेंट कनाडा में हत्या, जबरन वसूली और धमकी समेत कई अपराधों में संलिप्त हैं। ऐसे में नये नियमों से फिलहाल जो लोग कनाडा जाने वाले हैं या फिर कनाडा से भारत आने वाले हैं, उन्हें आने वाले समय में मुश्किल आ सकती है।

पन्नू ने दी थी धमकी

सूत्रों की मानें तो खालिस्तानी आतंकी संगठनों द्वारा जिस तरह से धमकियां दी जा रही है उसी को ध्यान में रखते हुए कनाडा सरकार ने जहाजों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए यह फैसला लिया है। यही कारण है इसलिए यात्रियों को अभी से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू 1 से 19 नवंबर तक एयर इंडिया के विमान को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। पन्नू इस तरह की धमकियां देता रहा है। इसके बावजूद कनाडा की मंत्री अनीता आनंद ने हालिया फैसले को किसी से नहीं जोड़ा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ