Visa Free Countries: बिना वीजा के इन 57 देशों में घूम सकते हैं भारतीय, देखें लिस्ट
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

Visa Free Countries: वैश्विक नागरिकता और रेजिडेंस एडवाइजरी कंपनी हेनले एंड पार्टनर्स ने उन 57 देशों को लेकर लिस्ट जारी की है, जहां भारतीय बिना वीजा लगवाए जा सकते हैं। वहीं, पासपोर्ट की मजबूती की बात करे तो कंपनी द्वारा भारतीय पासपोर्ट को 80वें स्थान पर रखा गया है।
OCEANIA
हेनले एंड पार्टनर्स द्वारा पेश की गई नवीनतम रिपोर्ट से पता चलता है कि भारतीय पासपोर्ट की ताकत 2022 में 87वें स्थान से बढ़कर 2023 में 80वें स्थान पर पहुंच गई, जिससे इसके धारकों को 57 देशों में वीजा-मुक्त पहुंच मिल गई।
प्रकाशित रिपोर्ट में सिंगापुर पहले पर है। पांच साल में पहली बार हेनले पासपोर्ट इंडेक्स पर जापान पहले पायदान से नीचे आया है। अब यह तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।
सिंगापुर अब आधिकारिक तौर पर दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट है, जिसके नागरिक दुनिया भर के 227 में से 192 यात्रा स्थलों पर वीज़ा-मुक्त यात्रा करने में सक्षम हैं। जर्मनी, इटली और स्पेन 190 गंतव्यों तक वीज़ा-मुक्त पहुंच के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: