अमेरिका के कैलिफोर्निया में हाल ही में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे का आरोपी एक 21 वर्षीय भारतीय युवक माना जा रहा है. अब खबर यह भी आ रही है कि वह साल 2022 में गैरकानूनी तरीके से अमेरिका में पहुंचा था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शख्स का नाम जशनप्रीत सिंह बताया जा रहा है. इस गंभीर हादसे पर व्हाइट हाउस ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.
पहले ही पकड़ा जा चुका था जशनप्रीत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय युवक जशनप्रीत सिंह को साल 2022 में कैलिफोर्निया के एल सेंट्रो सेक्टर में अमेरिकी बॉर्डर के पास पकड़ लिया गया था लेकिन इसके बाद इमिग्रेशन कोर्ट में उनकी सुनवाई के दौरान ही उन्हें अमेरिका में छोड़ दिया गया था. अब नशे की हालत में लापरवाही के साथ गाड़ी चलाने से हुई 3 लोगों की मौत का आरोप भी जशनप्रीत पर लग गया है. इतना ही नहीं, उन्होंने इतनी तेजी के साथ गाड़ी से टक्कर मारी थी कि सड़क पर खड़े कई वाहनों में आग भी लग गई थी.
व्हाइट हाउस का बड़ा बयान
इस हादसे पर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि आपराधिक अवैध विदेशियों को वाणिज्यिक वाहन लाइसेंस जारि किए जाने के गंभीर परिणाम दिख रहे है. उन्होंने बताया कि इस पर परिवहन विभाग ने जांच शुरू कर दी है. कैरोलिन कहती है कि देश में अवैध तरीके से आने वाले और उनके द्वारा अपराधों की घटनाएं बढ़ रही है.
मगर सवाल यह था कि आरोपी को लाइसेंस कैसे मिला? कैलिफोर्निया ने उसे किस आधार पर लाइसेंस दिया था और क्या U.S. Department of Transportation (DOT) इस तरह की लाइसेंस जारी करने के नियम-प्रक्रिया की समीक्षा कर रहा है. हालांकि, इस मामले की फिलहाल जांच की जा रही है. सोशल मीडिया पर बाइडेन के प्रशासन के दौरान इमीग्रेशन पॉलिसी की लापरवाही पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं.
ये भी पढ़ें-Kim Jong और पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप को दिखाए तेवर, कहा- दबाब में झुकेंगे नहीं और सैन्य साझेदारी रुकेगी नहीं
संबंधित खबरें
'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
2 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
8 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
14 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
15 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
17 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines