पासपोर्ट होल्डर्स के लिए खुशखबरी, दुबई जाना अब और होगा आसान, भारत-सऊदी अरब में साइन हुई ये डील

India Saudi Arabia Deal: भारत और सऊदी अरब के बीच एक डील साइन हुई है, जिसके तहत सऊदी अरब और दुबई जाने के लिए वीजा में छूट मिलेगी, यानी अब दुबई जाना और आसान होने वाला है. भारतीय राजदूत और सऊदी ऑफिशियल के बीच समझौते पर हस्ताक्षर हो चुके हैं और जल्दी ही समझौते को अमल में लाया जाएगा.

India Saudi Arabia Deal

दोनों देशों ने सऊदी अरब में ही डील साइन की है.

India Saudi Arabia Deal: भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए अच्छी खबर है. भारतीयों के लिए दुबई और सऊदी अरब जाना अब और आसान होने वाला है, क्योंकि भारत और सऊदी अरब के बीच एक डील साइन हुई है. भारतीय राजदूत सुहेल एजाज खान और सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय के प्रोटोकॉल मामलों के उप मंत्री अब्दुलमजीद बिन राशिद अलस्मरी ने द्विपक्षीय वीजा छूट समझौते पर हस्ताक्षर किए है. इस डील का मकसद दोनों देशों में लोगों की आवाजाही को आसान बनाना है.

विज्ञापन
विज्ञापन

रियाद में हुई दोनों अधिकारियों की मुलाकात

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर पोस्ट में लिखा है कि भारत और सऊदी अरब अपनी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना चाहते हैं. इसके लिए भारतीय राजदूत डॉ. सुहेल एजाज खान और सऊदी अरब विदेश मंत्रालय में प्रोटोकॉल मामलों के उप मंत्री महामहिम अब्दुलमजीद बिन राशिद अलस्मरी रियाद में टेबल पर बैठे. बैठक में दोनों अधिकारियों के बीच राजनयिक, विशेष और आधिकारिक पासपोर्ट धारकों के लिए द्विपक्षीय वीजा छूट समझौता पर चर्चा हुई.

समझौते से आधिकारिक यात्राएं होंगी आसान

समझौते के सभी प्रावधानों और नियमों को समझने के बाद आपसी सहमति से दोनों ने समझौते पर हस्ताक्षर किए. समझौते के लागू होते ही दोनों देशों के लोगों के लिए आधिकारिक यात्राएं करना आसान हो जाएगा. द्विपक्षीय आदान-प्रदान को भी बढ़ावा मिलेगा. गत 5 दिसंबर को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने घोषणा की थी कि भारतीय संसद भारत-सऊदी अरब संसदीय मैत्री समूह का गठन करेगी. यह घोषणा सऊदी अरब के अधिकारी से संसद भवन में मुलाकात के बाद की गई थी.

विज्ञापन

संसदीय कूटनीति बनेगी मजबूत संबंधों का सेतु

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सऊदी अबर की शूरा परिषद के सऊदी-भारत संसदीय मैत्री समिति के अध्यक्ष मेजर जनरल अब्दुल रहमान बिन सनहत अल-हरबी के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी. बैठक में उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि संसदीय कूटनीति दोनों देशों के बीच एक सेतु का काम करेगी, जो आपसी समझ, आदान-प्रदान और मजबूत संस्थागत सहयोग को संभव बनाएगा. उन्होंने दोनों संसदीय समितियों के बीच नियमित संवाद का आह्वान किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ