हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पाकिस्तानी सेना में दो फाड़! कौन हैं साहिर शमशाद मिर्जा? आसिम मुनीर के बाद बन सकते हैं PAK के नए सेना प्रमुख

Who is Sahir Shamshad Mirza: ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान में तबाही मचा दी है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सेना प्रमुख आसिम मुनीर को हिरासत में लिया गया है। नया सेना प्रमुख साहिर शमशाद मिर्जा को बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
साहिर शमशाद मिर्जा

Who is Sahir Shamshad Mirza: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी सेना दो फाड़ हो गई है। पहले भारतीय सेना ने पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर मारा। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने भारत पर वार करने की कोशिश की तो हर वार नाकाम कर दिया गया। उसकी 8 मिसाइलें और फाइट्स जेट्स मार गिराए। साथ ही पाकिस्तान एयरफोर्स का ‘अवाक्स’ भी ध्वस्त कर दिया। इसके बाद से ही पाकिस्तानी सेना को लगातार मुंह की खानी पड़ रही है। दुनिया के सामने उसकी पोल खुल गई है। इस बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। पाकिस्तानी सेना दो फाड़ हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर को हिरासत में ले लिया गया है। उन पर पर्सनल एजेंडा चलाने का आरोप है। जल्द ही उन्हें पद से हटाया जाएगा। कहा जा रहा है कि उनके बाद साहिर शमशाद मिर्जा को नया सेना प्रमुख बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि शमशाद मिर्जा कौन हैं।

कौन हैं साहिर शमशाद मिर्जा? 

साहिर शमशाद मिर्जा शहबाज शरीफ के करीबी माने जाते हैं। लेफ्टिनेंट जनरल साहिर शमशाद मिर्जा जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी (CJCSC) के चेयरमैन हैं। उन्हें करीब 3 साल पहले सेना प्रमुख बनने की रेस में आगे माना जा रहा था, लेकिन तब आसिम मुनीर बाजी मार ले गए। वह चीफ ऑफ जनरल स्टाफ (CGS) के तौर पर भी पाकिस्तानी सेना में काम कर चुके हैं। इससे पहले डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशंस के पद पर रह चुके हैं। बचपन में ही उनके माता-पिता का देहांत हो गया था। वह अपने माता-पिता के कॉलम में अपनी यूनिट का नाम लिखते थे। वह सिंध रेजिमेंट में काम कर चुके हैं। जनरल मुख्यालय में जनरल शरीफ़ की कोर टीम का हिस्सा थे।

ये भी पढ़ें: भारत ने तोड़ी पाकिस्तान एयरफोर्स की कमर, AWACS को किया तबाह, क्यों कहा जाता है ‘आसमान की आंख’?

विज्ञापन

पाकिस्तानी सेना पर जानकारी लीक करने का आरोप

बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मचा हुआ है। पाकिस्तानी सेना पर आरोप है कि उसने आतंकियों के ठिकानों से जुड़ी अहम जानकारियां भारत को लीक कीं। भारत ने इस खास ऑपरेशन के जरिए पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों के 9 ठिकाने नेस्तनाबूद कर दिए थे। इस हमले में लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन के ठिकानों पर मिसाइल से अटैक किया गया। जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। भारत की इस कार्रवाई से पाकिस्तान में खलबली मच गई।

ये भी पढ़ें: राफेल के आगे क्यों नहीं टिक पाता पाकिस्तान का F-16, ताकत में कैसे आगे भारत का लड़ाकू विमान?

विज्ञापन

शोक संदेश किया जारी 

ऑपरेशन सिंदूर के बाद तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने बड़ा आरोप लगाया। TTP ने एक शोक संदेश जारी किया। जिसमें कहा गया कि इस हमले की इंफॉर्मेशन पाकिस्तान की ‘देशद्रोही’ और ‘पश्चिम समर्थक’ सेना की ओर से भारत को साझा की गई थी। TTP ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने हमेशा इस्लामवादियों, धार्मिक विद्वानों और मुजाहिद्दीन को खत्म करवाया।

ये भी पढ़ें: भारत ने मार गिराया पाकिस्तान का ताकतवर F-16 और 2 JF-17, नापाक हरकत को किया नाकाम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola