---विज्ञापन---

दुनिया

धार्मिक यात्रा पर गई पाकिस्तान, फिर इस्लाम अपना किया निकाह; कौन है एक और ‘अंजू’?

Sikh Woman Converts Islam: भारतीय मूल की एक सिख महिला ने पाकिस्तान के सियालकोट में इस्लाम अपनाकर निकाह कर लिया है। वह पंजाब के लुधियाना शहर की रहने वाली है। दोनों के निकाह की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

Sikh Woman Converts To Islam in Pakistan: भारत और पाकिस्तान में रहने वाले लोग अगर अपने मुल्क से बाहर किसी को अपना हमसफर बनाएं तो वह अक्सर चर्चा का विषय हो जाता है। चाहे वह पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर हों या फिर भारत से पाकिस्तान जाने वाली अंजू हो। दोनों अपने प्यार को पाने के लिए सरहद की लकीरों की भी परवाह नहीं की। अब ऐसा ही एक मामला फिर से सामने आया है, जहां भारतीय मूल की एक सिख महिला ने अपना धर्म बदलकर पाकिस्तानी शख्स से शादी कर ली। आइए, इस बार में विस्तार से जानते हैं…

सियालकोट में जसप्रीत ने अपनाया इस्लाम

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, जर्मनी की भारतीय मूल की सिख महिला जसप्रीत कौर ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रहने वाले अली अर्सलान के साथ निकाह कर लिया। उन्होंने अपना धर्म बदलकर इस्लाम भी अपना लिया है, जिसके बाद उनका नाम जैनब हो गया है। सियालकोट के जामिया हनाफिया ने जसप्रीत को इस्लाम अपनाने का सर्टिफिकेट भी दिया। जामिया हनाफिया का दावा है कि उन्होंने अबतक दो हजार से अधिक लोगों का धर्म परिवर्तन कराया है।

---विज्ञापन---

पंजाब के लुधियाना की रहने वाली हैं जसप्रीत कौर

मिली जानकारी के मुताबिक, जसप्रीत कौर पंजाब के लुधियाना शहर की रहने वाली हैं। उनकी अली से पहचान विदेश में रहने के दौरान हुई। दोनों के बीच खूब बातचीत होने लगी, जिसके बाद अली ने जसप्रीत को पाकिस्तान आने का निमंत्रण दिया।

---विज्ञापन---

16 जनवरी से पाकिस्तान की यात्रा पर जसप्रीत

जसप्रीत 16 जनवरी से पाकिस्तान की यात्रा पर हैं। वह धार्मिक यात्रा पर वहां गई हुई हैं। उनके पास भारत का पासपोर्ट भी है। उन्हें 15 अप्रैल तक के लिए सिंगल एंट्री वीजा दिया गया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Anju Pakistan News: ‘मैं दोनों की पत्नी हूं और रहूंगी…’, पाकिस्तान से लौटी अंजू का चौंकाने वाला खुलासा

सीमा हैदर और अंजू ने भी पार की सरहदें

गौरतलब है कि अंजू अपने प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने पाकिस्तान गई थी, जहां उसने इस्लाम अपनाकर निकाह कर लिया। इसके कुछ दिनों बाद अंजू वापस भारत लौटी। अब वह अपने पति से तलाक लेना चाहती हैं। वहीं, सीमा हैदर का दिल भारत के सचिन मीणा पर आ गया और दोनों ने गुपचुप तरीके से नेपाल में शादी कर ली। अब सीमा नोएडा में सचिन के साथ रहती हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: सीमा हैदर ने किया बच्चों के नाम का खुलासा, जल्द ही सचिन बनेंगे पापा

First published on: Feb 23, 2024 03:09 PM

End of Article

About the Author

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola