World News: भारतीय मूल की नर्स अपने दो बच्चों के साथ यूनाइटेड किंगडम के नॉर्थम्प्टन में गुरुवार को मृत पाई गई। पोस्टमार्टम से पता चला है कि नर्स की गला दबाकर हत्या की गई थी। जिस महिला की हत्या की गई है, उसकी पहचान 35 वर्षीय अंजू अशोक और उसके दो बच्चों जीवा साजू (6 वर्ष) और जाह्नवी साजू (4 वर्ष) के रूप में हुई है।
मामले में मृतक महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है। खबरों के मुताबिक, ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग को मृतक के पार्थिव शरीर को घर लाने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।
और पढ़िए – Musk on Twitter: ‘क्या मुझे ट्विटर के प्रमुख का पद छोड़ देना चाहिए?’, एलन मस्क ने पोल के जरिए पूछा
महिला की मौके पर बच्चों ने अस्पताल में तोड़ा दम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार को नर्स के दोस्तों और सहकर्मियों के शोर मचाने के बाद घटना की जानकारी मिली थी। पुलिस तुरंत पीड़िता के घर पहुंची थी, लेकिन पैरामेडिक्स के बेहतरीन प्रयासों के बावजूद महिला की जान नहीं बचाई जा सकी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बच्चों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दोनों बच्चों की मौत कैसे हुई है, इस संबंध में जानकारी के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
मूल रूप से केरल के कोट्टायम जिले के वायाकॉम की नर्स पिछले साल से नॉर्थम्प्टन के स्थानीय अस्पताल में कार्यरत थी।नॉर्थम्पटनशायर पुलिस ने शनिवार को कहा कि अशोक के 52 वर्षीय पति को पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।
तालिबानी आतंकियों ने उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में पुलिस थाने पर कब्जा किया, कई लोगों को बंधक बनाया
होटल में काम करता है मृतका का पति
जानकारी के मुताबिक, मृतका का पति कथित तौर पर एक होटल में काम करता था और परिवार भी पिछले एक-एक साल से यूके में था। अंजू केटरिंग जनरल अस्पताल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) के लिए एक नर्स के रूप में काम कर रही थी।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
संकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
2 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
3 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
3 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
4 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
5 hrs agoLIVE: नीट पेपर लीक मामले में आरोप तय करने को लेकर फैसला रखा गया सुरक्षित
7 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
7 hrs agoट्रंप का ईरान से वार्ता का इनकार, जेडी वेंस ने भेजी थी तेहरान को चिट्ठी
7 hrs agoइजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
15 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines