अमेरिका के मैसाचुसेट्स में घर के अंदर भारतीय मूल के कपल और उनकी बेटी का शव मिला है। इन मौतों की वजह बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। कुछ लोग सुसाइड की आशंका जता रहे हैं। नॉरफॉक डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी (DA) माइकल मॉरिससी के मुताबिक 57 साल के राकेश कमल, उनकी 54 साल की पत्नी टीना कमल और इस कपल की 18 साल की बेटी एरियाना कमल का शव 28 दिसंबर यानी गुरुवार शाम को मिला। मीडिया रिपोर्ट्स में इन मौतों की वजह घरेलू हिंसा बताई जा रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक मृत पाई गई किशोरी बहुत प्रतिभाशाली थी। वह बेहतरीन गाना गाती थी। उसके टीचर्स और क्लासमेट्स ने इस बारे में बताया। एरियाना मिडिलबरी कॉलेज में पढ़ाई करती थई। उसके कॉलेज ने कहा है कि वह प्रथम वर्ष के सेमिनार, माइंडफुलनेस इन एजुकेशन में भाग ले रही थी। वह छात्रों के दो संगठन में भी शामिल थी।
ये भी पढ़ें-XPoSat: सैटेलाइट लॉन्चिंग से पहले इसरो ने शेयर कीं लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल, नए साल पर दुनिया देखेगी दम
बहुत दयालु थी एरियाना
एरियाना की टीचर मेलिसा ने बताया कि उसे गाना पसंद था और वह कॉलेज ओपेरा समूह के साथ इटली जाना चाहती थी। संगीत सिखाने वाले शिक्षक ने बताया कि उसे गाने गाना बहुत अच्छा लगता था। उसके स्कूल ने एक बयान में कहा कि वह “एक प्यारी, स्मार्ट और दयालु युवा थी, जिसने अपनी क्षमता का पूरा एहसास था। साथ ही स्कूल ने उनकी मौत पर शोक संवेदना व्यक्त किया है।
42 करोड़ का था बंगला
वहीं बताया जा रहा है कि जिस आलीशान बंगले में तीनों का शव मिला है उसकी कीमत 42 करोड़ रुपये है। पुलिस तीनों के शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है। मौत की वजह के बारे में पता लगाया जा रहा है। कुछ सबूत घरेलू हिंसा की तरफ इशारा कर रहे हैं, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
ये भी पढ़ें-कब हुई थी नए साल पर संकल्प लेने की शुरुआत, क्या है न्यू ईयर रेजोल्यूशन लेने की वजह?
संबंधित खबरें
नेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
4 mins ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
1 hr agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
1 hr ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
1 hr agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
1 hr ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
9 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
15 hrs agoफ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
19 hrs ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
20 hrs agoUAE के पास तेल के जहाज पर ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे 22 भारतीय क्रू मेंबर्स
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines