---विज्ञापन---

साइंस angle-right

XPoSat: सैटेलाइट लॉन्चिंग से पहले इसरो ने शेयर कीं लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल, नए साल पर दुनिया देखेगी दम

ISRO New Mission: PSLV-C58-XPoSat की लॉन्चिंग से पहले इसरो के वैज्ञानिक तिरुमाला के श्रीवेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे और पूजा की। इसे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाएगा।

---खबर नीचे जारी है---

ISRO launch of the X-Ray Polarimeter Satellite XPoSat: नए साल के पहले दिन ही यानी 1 जनवरी को ही भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) दुनिया को अपना दम दिखाने की तैयारी में है। इसरो नए साल के दिन PSLV-C58-XPoSat मिशन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इससे पहले आज यानी 31 जनवरी को इसरो ने एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट लॉन्च का लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल शेयर किया है। XPoSat का पूरा नाम एक्स-रे पोलरिमेट्री सैटेलाइट है। इसकी लॉन्चिंग के लिए इसरो पूरी तरह से तैयार है।

क्या कहा इसरो ने

इसरो द्वारा शेयर की गई लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल में बताया गया है कि PSLV-C58/ XPoSat मिशन: एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट (XPoSat) का लॉन्च1 जनवरी, 2024 को 09:10 बजे निर्धारित किया गया है। प्रथम लॉन्च-पैड, SDSC-SHAR, श्रीहरिकोटा से आईएसटी लॉन्च को 08:40 बजे से लाइव देखा जा सकता है। बता दें कि इसे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाएगा।

ये भी पढ़ें-कब हुई थी नए साल पर संकल्प लेने की शुरुआत, क्या है न्यू ईयर रेजोल्यूशन लेने की वजह?

---खबर नीचे जारी है---

वैज्ञानिकों ने की पूजा

वहीं लॉन्चिंग से पहले इसरो के वैज्ञानिक तिरुमाला के श्रीवेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे। वैज्ञानिकों ने नए साल पर उपग्रह की लॉन्चिंग से पहले की पूजा मंदिर में पूजा की। मंदिर पहुंचने वाले इसरो के वैज्ञानिकों में अमित कुमार पात्रा, विक्टर जोसेफ, यशोदा, श्रीनिवास थे।

---खबर नीचे जारी है---

क्या करेगी यह सैटेलाइट

---खबर नीचे जारी है---

एक्सपोसैट(एक्स पोलारिमीटर सैटेलाइट) इसरो का पहला उपग्रह है जो आकाशीय स्रोतों से एक्स-रे उत्सर्जन के अंतरिक्ष आधारित ध्रुवीकरण माप में अनुसंधान कर सकेगा। यह अंतरिक्ष यान पृथ्वी की निचली कक्षा में दो वैज्ञानिक पेलोड ले जाएगा। यह मिशन देश का पहला समर्पित पोलारिमीटर मिशन है। यह चमकीले तारों की भी स्टडी करेगा। इससे न्यूट्रॉन स्टार्स, पल्सर, ब्लैक होल एक्स-रे बायनरिज, एक्टिव गैलेक्टिक न्यूक्लि और नॉन-थर्मल सुपरनोवा के बारे में भी जानकारी जुटाने में मदद मिलेगी। इससे अंतरिक्ष के कई रहस्यों से पर्दा हटाने में मदद मिलेगी।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें-‘बेटियों के आंसुओं से बड़ा नहीं राजनीतिक फायदा…’ विनेश के पदक लौटाने पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज

First published on: Dec 31, 2023 02:18 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola