Indian Navys Operations Against Drugs: पश्चिमी अरब सागर से भारत में बाहर से काफी मात्रा में ड्रग्स की सप्लाई हो रही है। जिसके बाद से लगातार भारतीय नौसेना अभियान चला रही है। ऑपरेशन क्रिमसन बाराकुडा के तहत अब तक इंडियन नेवी ने लगभग 940 किलोग्राम अवैध ड्रग्स जब्त की है। जिसमें आईएनएस तलवार ने मेथमफेटामाइन, हैश और हेरोइन जब्त करने में अहम भूमिका निभाई है।
CTF-150 कमांडर ने इन उपलब्धियों के लिए भारतीय नौसेना की तारीफ की है। बहु राष्ट्र संयुक्त टास्क फोर्स-150 के हिस्से के रूप में भारतीय नौसेना की ओर से ही अभियान को लॉन्च किया गया है। 13 अप्रैल को भारतीय नौसेना ने पश्चिमी अरब सागर में एक पोत को रोका था। जिसकी तलाशी में ये ड्रग्स मिली। आईएनएस के समुद्री कमांडोज ने यहां से लगभग 940 किलो ड्रग्स जब्त की। जिसमें 453 किलो मेथामफेटामाइन, 71 किलो हेरोइन और 416 किलो हैश को जब्त किया गया।
भारतीय नौसेना संयुक्त समुद्री बल यानी सीएमएफ के तहत अपनी भागीदारी निभा रही है। इंडियन नेवी की ओर से कहा गया है कि उसका प्रयास नशीली दवाओं से मुक्त करना और बेहतरी की ओर उठाया गया कदम है। सीएमएफ में अभी 42 देश शामिल होकर काम कर रहे हैं। जिसका मुख्य काम 3.2 मिलियन वर्ग पानी में शिपिंग को सुरक्षा और स्थिरता देना है। अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन रोकना है।
भारतीय नौसेना लगातार अच्छा काम कर रही
वहीं, अब सीटीएफ-150 कमांडर और रॉयल कैनेडियन नेवी के कैप्टन कॉलिन मैथ्यूज ने भारतीय नौसेना की तारीफों के पुल बांधे हैं। उन्होंने कहा कि वे आईएनएस तलवार के कमांडोज की सराहना करता हूं। जिन्होंने कड़ी मेहनत से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। ये लोग समुद्र में आतंकी गतिविधियों को रोकने और स्थिरता बनाए रखने के लिए अच्छा काम कर रहे हैं। उनका जज्बा भारतीय नौसेना की प्रभावशीलता को प्रदर्शित करता है।
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
29 mins agoUS Midterm Election Results: भारतीय मूल के नेताओं का कैसा रहा प्रदर्शन?
34 mins agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
1 hr agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
2 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
5 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
6 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
7 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines