---विज्ञापन---

दिल्ली

DOUBLE MURDER: ‘हेलो…मैंने चाचा और बहन को मार दिया’; अवैध संबंधों के शक में पिता और पुत्र ने की हत्या

Delhi crime: राजधानी दिल्ली में दो लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। 35 साल के दानिश और 22 साल की शाइना की हत्या की गई है। आरोपी कुदुस ने अपने पिता के साथ मिलकर चाचा और बहन को मौत के घाट उतार दिया। दोनों के बीच अवैध संबंधों का शक था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली के भजनपुरा के नार्थ घोंडा इलाके में दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने पिता के साथ मिलकर बहन और चाचा को मार डाला। बाद में पुलिस को खुद फोन कर इसकी जानकारी दी। दोनों आरोपी अरेस्ट कर लिए गए हैं। 35 साल के दानिश और 22 साल की शाइना के बीच आरोपियों को अवैध संबंध होने का शक था। आरोपी 20 साल के कुदुस ने 46 साल के पिता शाहिद के साथ वारदात को अंजाम दिया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Delhi में फिर रोड रेज; कैब ड्राइवर को तीन लोगों ने चाकू से गोदा, गोली मारकर उतारा मौत के घाट

पुलिस ने बताया कि आरोपी नॉर्थ घोंडा की राम गली नंबर 5 स्थित बिल्डिंग में किराए पर रहते हैं। शाहिद की आठ संतानें हैं। वह फल बेचता है। हत्याकांड की सूचना पुलिस को आरोपियों ने फोन कर दी। बताया कि मैं कुदुस बोल रहा हूं। बहन और चाचा की हत्या की है। अब सरेंडर करना चाहता हूं।

---विज्ञापन---

लड़की को हाथ-पैर बांधकर मारा

पुलिस मौके पर पहुंची, तो दानिश का गला रेता मिला। लड़की के हाथ-पैर चुन्नी से बंधे थे। गला रेता गया था। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए। बाद में शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। दानिश शाहिद का चचेरा भाई थी, जो यूपी के बुलंदशहर का रहने वाला था। वह पहले शाहिद के साथ ही रहता था। लेकिन उसे शाइना के साथ संबंधों के शक में निकाल दिया गया था। फिलहाल वह गांधी नगर के कैलाश नगर में रह रहा था। वह भी फल बेचता था और अविवाहित था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  दिल्ली में सड़क चलते ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिसकर्मी की हत्या कर आरोपी ने खुद को मारी गोली

उसे आरोपियों ने समझाने के लिए घर बुलाया था। यहां कहासुनी होने पर पिता और बेटे ने फल काटने वाले चाकू से उसका गला रेत दिया। इसके बाद शाइना मौके पर आ गई और वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। जिसके बाद आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और गला रेत दिया। कुदुस 12वीं तक पढ़ा है। उसने ग्राफिक डिजाइन का कोर्स किया है।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 17, 2024 09:14 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola