हाईजैक जहाज के सभी क्रू सदस्यों को बचाया, सोमालिया तट पर रेस्क्यू के लिए पहुंची थी भारतीय नौसेना, देखें वीडियो

Indian Navy rescues crew of hijacked vessel off Somalia coast: सोमलिया तट पर समुद्री लुटेरों द्वारा हाईजैक किए गए जहाज को छुड़ाने के अभियान को आईएनएस चेन्नई ने बखूबी अंजाम दिया।

Indian naval warship reaches hijacked vessel

Somalia Coast पर हाईजैक जहाज को छुड़ाने पहुंचा INS Chennai

Indian Navy rescues crew of hijacked vessel off Somalia coast :  भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस चेन्नई ने शुक्रवार को सोमलिया तट पर हाईजैक किए गए जहाज एमवी लीला नोरफॉक (MV Lila Norfolk) पर सवार सभी 21 क्रू सदस्यों को बचा लिया है। इस जहाज को समुद्री लुटेरों ने हाईजैक कर लिया था। अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी अरब सागर में आईएनएस चेन्नई ने अपने एंटी पाइरेसी गश्त से हटकर 5 जनवरी को दोपहर 3.15 बजे एमवी को रोका था। एमवी को समुद्री गश्ती विमान, प्रीडेटर एमक्यू9बी और इंटीग्रल हेलोस का उपयोग करके निरंतर निगरानी में रखा गया था।

विज्ञापन

जहाज पर सवार सभी भारतीय सुरक्षित

विज्ञापन

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, नौसेना के अधिकारियों ने बताया है कि भारतीय युद्धपोत ने  एमवी पर अपना हेलीकॉप्टर भी उतारा था। मरीन कमांडो (MARCOS) ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। इस जहाज के चालक दल में 15 भारतीय भी थे। बता दें कि पिछले महीने भारत के तट से 370 किलोमीटर दूर ‘एमवी केम प्लूटो’ टैंकर पर ड्रोन से हमला किया गया था। अमेरिका ने इस हमले का आरोप ईरान पर लगाया था। हालांकि, ईरान ने इन आरोपों का खंडन कर दिया।

जहाज का कब किया गया अपहरण?

विज्ञापन

इससे पहले, अधिकारियों ने बताया कि व्यापारिक जहाज एमवी लीला नोरफॉक को सोमालिया से 300 समुद्री मील पूर्व में समुद्री लुटेरों ने अपहरण कर लिया था। उस समय यह जहाज ब्राजील के पोर्ट डू एको से रवाना होकर बहरीन में खलीफा बिन सलमान के लिए जा रहा था। इंडियन नेवी ने अपने एक बयान में कहा कि गुरुवार शाम यूकेएमटीओ पोर्टल पर लगभग पांच से छह अज्ञात सशस्त्र कर्मियों के सवार होने का संकेत मिलने के बाद नौसेना ने लाइबेरिया के ध्वज वाले जहाज को हाईजैक करने के प्रयास पर तेजी से प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन

नौसेना ने लॉन्च किया एमपीए 

भारतीय नौसेना ने जहाज की सहायता के लिए  एक समुद्री गश्ती विमान (एमपीए) लॉन्च करते हुए समुद्री सुरक्षा संचालन के लिए तैनात आईएनएस चेन्नई को अपहरण किए गए जहाज की तरफ डायवर्ट कर दिया था। एमपीए ने शुक्रवार सुबह जहाज के ऊपर से उड़ान भरी और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए जहाज से संपर्क स्थापित किया था। बता दें कि इंडियन नेवी उत्तर और मध्य अरब सागर में लगातार अपनी नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ