दुनिया के वह 10 देश जहां सबसे ज्यादा भारतीय! देखिए लिस्ट में कौन-कौन शामिल

Indian Diaspora: देश-दुनिया के लोग एक जगह से दूसरी जगह पलायन करते रहे हैं। अपना देश छोड़ने का हर किसी का अलग कारण होता है। दुनिया भर में भारतीय बसे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि देशों में सबसे ज्यादा भारतीय रहते हैं?

Indian immigrants

Indian Diaspora: भारतीय प्रवासी लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। यानी विदेशों में रहने वाले भारतीयों की हर साल संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग (UNDESA) के मुताबिक, 281 मिलियन (28.1 करोड़) इंटरनेशनल माइग्रेंट हैं। यह तादाद दुनिया की आबादी का लगभग 3.5 फीसदी है। इस मामले में भारतीय बिलकुल पीछे नहीं हैं। विदेशों में भारतीय प्रवासियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन

कितने तरह के प्रवासी?

हर साल भारत के लोग अपना देश छोड़कर दूसरे देशों में बस रहे हैं। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह पढ़ाई और नौकरी है। वह लोग जो भारत के तो हैं लेकिन दूसरे देशों की नागरिकता भी रखते हैं। इसमें एनआरआई, पीआईओ और ओसीआई तीन तरह के लोग होते हैं। जो अनिवासी भारतीय होते हैं वह NRI कहलाते हैं। वहीं, भारतीय मूल के लोग PIO कहलाते हैं, इसके पास दूसरे देशों की नागरिकता होती है। OCI में वह लोग आते हैं जो पीआईओ और ओसीआई कार्डधारक होते हैं।

विज्ञापन

किस देश में कितने भारतीय?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मई 2024 तक दुनिया भर में लगभग 35.42 मिलियन (3.542 करोड़) प्रवासी भारतीय हैं। भारत के विदेश मंत्रालय के अनुसार, इसमें लगभग 15.85 मिलियन (1.585 करोड़) अनिवासी भारतीय (NRI) और लगभग 19.57 मिलियन (1.957 करोड़) भारतीय मूल के लोग (PIO) शामिल हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे अधिक भारतीय रहते हैं, जिनकी संख्या 5.4 मिलियन (54 लाख) है। यह कुल 345 मिलियन (34.5 करोड़) अमेरिकी आबादी का लगभग 1.6 फीसदी है।

विज्ञापन

अमेरिका में सबसे ज्यादा भारतीय

जहां सबसे अधिक भारतीय आबादी रहती है। इसमें अमेरिका का नाम सबसे ऊपर है। जिसमें भारतीय लोगों की आबादी 5,409,062 है। वहीं, यूएई में 3,568,848 भारतीय, मलेशिया में 2,914,127, कनाडा में 2,875,954, सऊदी अरब में 2,463,509, म्यांमार में 2,002,660, यूके 1,864,318, साउथ अफ्रीका में 1,700,000, श्रीलंका में 1,607,500 और कुवैत में 995,528 भारतीय रहते हैं। यहां पर भारतीय शिक्षा और नौकरी के लिए बस जाते हैं।

इसके अलावा संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और कुवैत भारतीय ज्यादातर मजदूरी के लिए जाते हैं। इन देशों में मजदूरों को काम के लिए अच्छा पैसा और सहूलत मिलती हैं, जिसकी वजह से लोग इन देशों में पलायन कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ