‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत ने आतंकवाद के खिलाफ एक और नई लड़ाई छेड़ दी है। जिसके तहत भारत ने दुनिया के कई देशों में कोऑर्डिनेटर डिप्लोमैटिक कैंपेन शुरू किया है। इस अभियान के जरिए भारत आतंकवाद को फंड करने वाले और उसका समर्थन करने वाले पाकिस्तान की भूमिका को उजागर कर रहा है। इस अभियान के तहत भारत वेरिफाइड सबूतों की एक डिटेल डोजियर तैयार कर रहा है जिसे फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) को सबमिट किया जाएगा। इस डोजियर के आधार पर भारत की तरफ से ग्लोबल मॉनिटरिंग बॉडी से पाकिस्तान को उनकी ग्रे लिस्ट में फिर से शामिल करने के लिए आग्रह करने वाला है।
क्या है FATF?
FATF यह एक इंटरनेशनल बॉडी है, जो मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवादी संगठनों की फंडिंग को रोकने का काम करती है। इसकी स्थापना 1989 में G7 द्वारा की गई थी। FATF का उद्देश्य फाइनेंशियल क्राइम से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों को स्थापित करना, उन्हें प्रभावी ढंग से लागू करना और उसके काम को बढ़ाना है।
क्या होगा भारत के डोजियर में?
भारत की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ ये कदम काफी सोच-समझकर उठाया गया है। दरअसल, FATF ने अक्टूबर 2022 में पाकिस्तान को अपनी ग्रे लिस्ट से बाहर किया था। इसके बाद भी पाकिस्तान आतंक की फंडिंग पर अंकुश लगाने की अपनी कमिटमेंट को पूरा करने में फेल रहा। FATF की होने वाली बैठक में भारत जो डोजियर पेश करने वाला है, उसमें भारत को निशाना बनाने वाले आतंकी समूहों की वित्तीय रिकॉर्ड, खुफिया रिपोर्ट और अंतरराष्ट्रीय इनपुट शामिल हैं, जो साबित करते हैं कि पाकिस्तान इन आतंकी समूहों को लगातार समर्थन दे रहा है।
अधिकारियों का कहना है कि सबूतों से यह पता चलता है कि पाकिस्तान आतंकवादी गतिविधियों के लिए उन्हें डायरेक्ट फंडिंग से लेकर सैन्य सहायता तक समर्थन दे रहा है और इसके कई उदाहरण सामने आए हैं।
पाकिस्तान का रक्षा बजट
भारत के आंकड़ों के अनुसार पाकिस्तान अपने राष्ट्रीय बजट का करीब 18 प्रतिशत रक्षा पर खर्च करता है। किसी भी संघर्ष प्रभावित देश के लिए वैश्विक औसत के हिसाब से यह बजट काफी ज्यादा है। आमतौर पर ऐसे देशों का रक्षा बजट 10-14 प्रतिशत के बीच होता है। भारत का तर्क है कि आर्थिक संकट के समय इतना भारी सैन्य खर्च देश की गलत प्राथमिकताओं को दर्शाता है। ये चीज पाकिस्तान के शांतिपूर्ण इरादे के दावों को कमजोर करती है।
यह भी पढ़ें: Ghulam Nabi Azad की अस्पताल से सामने आईं तस्वीरें, कुवैत से खुद बताया-कैसी है हालत?
पाकिस्तान का लोन लेवल
इसके अलावा मैक्रोइकॉनॉमिक इंडिकेटर्स में दिखाया गया है कि पाकिस्तान का लोन लेवल लगातार बढ़ रहा है। इसके बाद भी पाकिस्तान का रक्षा बजट बढ़ता जा रहा है। इस पर भारत का तर्क है कि पाकिस्तान डोमेस्टिक टैक्स रेवेन्यू से नहीं बल्कि बाहरी उधारी से अपना रक्षा बजट बढ़ा रहा है। इससे फाइनेंस मिसमैनेजमेंट और फंड के उपयोग में पारदर्शिता की कमी बढ़ रही है। इसके बाद भी आईएमएफ और विश्व बैंक जैसी अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्थाएं पाकिस्तान को आर्थिक सहायता दे रही हैं। भारत पाकिस्तान को दी जाने वाली सहायता का पुनर्मूल्यांकन करने के लिए भी आग्रह कर रहा है।
संबंधित खबरें
'मुझे मार डालो', पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
5 hrs agoफ्रांस में उग्र हुआ छात्रों का आंदोलन, Gen-Z का गुस्सा देख PM लेकोर्नू ने मंत्रियों संग की आपात बैठक
5 hrs ago9 महीने पहले भर्ती… इस्लामी कट्टरपंथ वाली विचारधारा, फ्लाईदुबई के ओमानी पायलट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
9 hrs agoसर और पैर पर गहरे जख्म के बावजूद पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 174 लोगों की जान, फ्लाईदुबई के यात्री ने बताया आंखों देखा हाल
11 hrs ago'Flydubai घटना कहीं आतंकी साजिश तो नहीं', UAE का पहला बयान, भारत ने भी शुरू की जांच
12 hrs agoकैप्टन स्मित मच्छार कैसे बने पायलट? किया था टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कोर्स, एक सेमिनार ने बदली जिंदगी
13 hrs agoकौन हैं फ्लाईदुबई फ्लाइट के वो 4 'हीरो', जिन्होंने प्लेन क्रैश की कोशिश को किया नाकाम, पायलट की बचाई जान
15 hrs agoPlane Hijack: क्या होता है प्लेन हाईजैक अलर्ट कोड? फ्लाइट में इमरजेंसी का पता चलते ही ग्राउंड पर क्या लिया जाता एक्शन
16 hrs agoFlyDubai विमान में पायलट के हाथ में कहां से आया चाकू? जानें 'इन फ्लाइट' हथियारों की पूरी सच्चाई
17 hrs ago'ISIS पर जीत निर्णायक', 23 साल बाद अमेरिकी सेना की आखिरी टुकड़ी ने छोड़ा ईराक, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines