भारत और अमेरिका के बीच रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है. भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमेरिका दौरे के दौरान व्हाइट हाउस में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की. इस बैठक में दोनों देशों के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. ये बैठक खास इसलिए भी मानी जा रही है क्योंकि इसमें व्यापार, रक्षा, क्रिटिकल मिनरल्स और QUAD (Quadrilateral Security Dialogue) जैसे रणनीतिक विषयों पर विस्तार से बात हुई. दोनों देशों ने आपसी संबंधों को और मजबूत करने पर जोर दिया. सर्जियो गोर भी इस बैठक में मौजूद थे और उन्होंने इसे प्रोडक्टिव यानी पॉजिटिव और फायदेमंद बताया.
ये भी पढ़ें: ‘अलर्ट! जल्दी से ईरान छोड़कर निकलें’, भारतीयों के लिए केंद्र सरकार की नई एडवाइजरी
भारत आने वाले हैं रुबियो
बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के बाद अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले महीने भारत दौरे पर आने वाले हैं. इससे दोनों देशों के बीच कूटनीतिक रिश्तों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है. सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विक्रम मिस्री को टैग करते हुए पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि व्हाइट हाउस में आपका स्वागत है. पोस्ट में सर्जियो गोर ने बताया कि मार्को रुबियो के साथ अच्छी बैठक हुई. उन्होंने आगे लिखा कि इस मीटिंग में भारत-अमेरिका के द्विपक्षीय संबंधों को लेकर चर्चा हुई. सर्जियो गोर ने पोस्ट में कहा कि मार्को रुबियो अगले महीने भारत आने के लिए बेहद उत्साहित हैं.
किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
इस बैठक में पश्चिम एशिया की स्थिति, वैश्विक सुरक्षा और आर्थिक सहयोग जैसे मुद्दे भी चर्चा में रहे. दोनों पक्षों ने माना कि मौजूदा वैश्विक हालात में भारत और अमेरिका का सहयोग और भी ज्यादा जरूरी हो गया है.भारत और अमेरिका के बीच QUAD भी एक अहम मंच है, जिसमें जापान और ऑस्ट्रेलिया भी शामिल हैं. इस मंच के जरिए इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने पर काम किया जा रहा है. दरअसल, विक्रम मिस्री इस समय तीन दिन के अमेरिका दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने बाकी अमेरिकी अधिकारियों से भी मुलाकात की. उन्होंने अमेरिकी विदेश विभाग की वरिष्ठ अधिकारी एलिसन हूकर के साथ भी चर्चा की, जिसमें दोनों देशों के बीच चल रहे एजेंडे और मौजूदा वैश्विक हालात पर बातचीत हुई.
ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच भारतीय सेना ने कसी अपनी कमर, तैयार किया FF Bot; क्या है इसकी खासियत?
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
1 hr agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
2 hrs agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
5 hrs ago'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
12 hrs agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
23 hrs agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
1 day agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
1 day agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
1 day ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
1 day agoझारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines