India Russia Oil Trade: भारत के रूस से तेल खरीदने को लेकर लगाई जा रही अटकलें साफ हो गई हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि ट्रंप प्रशासन की चेतावनी के बाद भारत भी रूस से तेल नहीं खरीदेगा। इस पर ट्रंप ने भी प्रतिक्रिया दी थी, लेकिन अब भारत ने अपना रुख साफ करते हुए कहा कि हमारा देश रूस से तेल खरीदना जारी रखेगा। तेल खरीदना जारी रखने के फैसले से बौखलाए अमेरिका के एक मंत्री ने भारत पर बड़ा आरोप लगाया है। स्टीफन मिलर ने कहा कि रूस और यूक्रेन की जंग में भारत पैसा दे रहा है।
भारत के फैसले से बौखलाया अमेरिका
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी के बावजूद भी भारत ने रूस से तेल खरीदने से इनकार नहीं किया है। इस बात से अमेरिका की बौखलाहट साफ तौर पर देखी जा सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप के सबसे प्रभावशाली सलाहकारों में शामिल स्टीफन मिलर ने कहा कि ‘भारत का रूस से तेल खरीदना मंजूर नहीं है। भारत ऐसा करके इंडिरेक्टली जंग को फंड कर रहा है।’
ये भी पढ़ें: Trump के लिए खुशखबरी, भारत ने अमेरिका से आयात किया 114% ज्यादा कच्चा तेल
उन्होंने कहा कि ‘भारत को अपनी पॉलिसी पर फिर से सोचना चाहिए।’ मिलर ने सारी टिप्पणियां करने के बाद अपनी बात को संभालते हुए कहा कि ‘ट्रंप और नरेंद्र मोदी के रिश्ते अच्छे हैं।’ बता दें कि ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर रूस ने शांति समझौते पर फैसला नहीं लेता है, तो उन देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा जो रूस से तेल खरीदते हैं।
रूस-यूक्रेन जंग पर होगी बात
रूस और यूक्रेन के बीच सालों से जंग चली आ रही है। इसके लिए डोनाल्ड ट्रंप ने 8 अगस्त तक सीजफायर का लक्ष्य रखा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ वार्ता के लिए मोस्को पहुंच गए हैं। ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अगर इसमें कोई प्रोग्रेस नहीं देखी गई तो रूस पर नये प्रतिबंध लगाए जाएंगे। फिलहाल विटकॉफ रूस में पुतिन से मुलाकात करके जंग को खत्म करने की बात करेंगे। इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें: रूस से तेल ना खरीदने पर भारत को लेकर क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप? लगाया है 25% टैरिफ
संबंधित खबरें
मिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
1 hr agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
1 hr agoLIVE: INDIA ब्लॉक मार्च के समर्थन में जुटे हिमाचल-हरियाणा कांग्रेस नेता
2 hrs agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
3 hrs agoजंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
13 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
16 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
17 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
21 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
1 day ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines