---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

‘भारत चीन के साथ बढ़ा रहा नजदीकियां’, व्हाइट हाउस के सलाहकार बोले- जल्द से जल्द ट्रंप PM मोदी से करें बात

India-US Relations: भारत और अमेरिका के बीच तनाव पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। टैरिफ और रूस से तेल खरीदने को लेकर शुरू हुई बयानबाजी अभी भी जारी है। हाल ही में व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने भारत और चीन के रिश्तों को कर बड़ा बयान दिया है।

India-US Relations: अमेरिका ने जब से भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया है, तभी से अमेरिकी अधिकारियों और नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इस बारे में बात कर चुके हैं। अमेरिका अभी तक रूस और यूक्रेन की जंग में भारत को घसीटने की कोशिश कर रहा था। अब व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने भारत और चीन के रिश्तों पर बात की। उनका कहना है कि भारत चीन के साथ नजदीकियां बढ़ा रहा है। साथ ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें जल्द से जल्द भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करनी चाहिए।

---विज्ञापन---

चीन के साथ भारत सुधार रहा रिश्ते

पीटर नवारो ने चीन और भारत के रिश्तों पर एक नया दावा कर दिया है। उन्होंने कहा कि ‘भारत चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ नजदीकियां बढ़ाने लगा है। साथ ही, उन्होंने रूसी कच्चे तेल की खरीद का मुद्दा फिर से उठाया। उन्होंने कहा कि भारत रूस से तेल खरीद रहा है, जिससे रूस को यूक्रेन के खिलाफ जंग में मदद मिलती है। वहीं, भारत को इससे लाभ होता है। इसके अलावा, उन्होंने ये भी कहा कि ‘लेकिन शांति का मार्ग नई दिल्ली से होकर गुजरता है।’

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, बोले- 15 दिन में पता चल जाएगा रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म होगा या मचेगी तबाही

‘पीएम मोदी से बात करें ट्रंप’

नवारों ने ये भी कहा कि ‘भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अच्छे नेता हैं, लेकिन भारत को दुनिया की अर्थव्यवस्था पर गौर करनी चाहिए। इससे शांति होने के बजाय जंग को बढ़ावा मिल रहा है।’ उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ‘भारत के इस कदम से अमेरिका के साथ 25 साल के रिश्ते खराब हो रहे हैं। ये कोई आपदा न बन जाए इसके लिए डोनाल्ड ट्रंप को जल्द से जल्द प्रधानमंत्री मोदी से बात करनी चाहिए।’ इसके अलावा, उन्होंने भारत को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भारत में रूस से आयात जारी रहा, तो अमेरिकी टैरिफ भारतीय वस्तुओं पर दोगुने किए जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ‘बंधकों को छोड़ेंगे, गाजा को कब्जाएंगे’, इजरायल के नेतन्याहू का सेना को आदेश, बोले- तबाह हुआ हमास

First published on: Aug 22, 2025 06:47 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola