---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

डोनाल्ड ट्रंप का ऐलान, बोले- 15 दिन में पता चल जाएगा रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म होगा या मचेगी तबाही

Russia Ukraine Peace Talk: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन में शांति वार्ता के लिए 15 दिन का समय तय किया है। वहीं कहा है कि 2 हफ्ते में फाइनल पता चला जाएगा कि युद्ध खत्म होगा या लड़ाई जारी रहेगी। बता दें कि रूस ने यूक्रेन से फिलहाल शांति वार्ता करने से इनकार कर दिया है।

Russia Ukraine Peace Talk: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस और यूक्रेन में शांति वार्ता के लिए 15 दिन का समय देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि 2 हफ्ते तय करता हूं, पता चल जाएगा कि रूस और यूक्रेन में सीजफायर होगा, युद्ध खत्म होगा या तबाही मचती रहेगी। टेलीफोन पर दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि 15 दिन अंदर पता चल जाएगा कि रूस-यूक्रेन में शांति शिखर वार्ता होगी या नहीं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘दुर्भाग्यपूर्ण और अनुचित फैसला था यूक्रेन को हमला न करने देना’, जो बाइडेन पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप

---विज्ञापन---

रूस ने शांति वार्ता से किया इनकार

बता दें कि रूस की ओर से कहा गया है कि फिलहाल यूक्रेन के साथ शांति वार्ता होने की संभावना नहीं है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने गुरुवार को रूस पर पलटवार करते हुए शांति वार्ता करने से बचने का प्रयास करने का आरोप लगाया और कहा कि वह युद्ध समाप्त नहीं करना चाहता। वहीं रूस ने कहा है कि यूक्रेन लंबे समय के लिए शांति में रुचि नहीं रखता है और यूक्रेन सुरक्षा गारंटी की मांग कर रहा है, जो रूस को कतई स्वीकार नहीं है।

रूस ने यूक्रेन के लिए रखी शर्तें

बता दें कि रूस ने यूक्रेन के साथ युद्ध खत्म करने के लिए एक बार फिर से 3 शर्तें रखी हैं। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने फिर से दोहराया है कि यूक्रेन को पूर्वी डोनबास का क्षेत्र रूस को देना होगा, इसलिए वह इस इलाके को छोड़ेगा तो शांति होगी। यूक्रेन नाटो में शामिल होने का जो सपना देख रहा है, उसे भी छोड़ दे। रूस ऐसा किसी हालत में नहीं होने देगा। वहीं यूक्रेन पश्चिमी देशों से मेलजोल न बढ़ाए और पश्चिमी देशों के सैनिकों को अपने देश में न आने दे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को किया कॉल, यूक्रेन युद्ध समाप्ति पर हुई बात

यूक्रेन के राष्ट्रपति नहीं मानेंगे शर्तें

बता दें कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की रूस के साथ युद्ध खत्म करने के लिए तैयार हैं, लेकिन वे रूस की शर्तें मानने के लिए तैयार नहीं हैं। यूक्रेन युद्धविराम के बदले सुरक्षा की गारंटी मांग रहा है और रूस का कहना है कि वह लंबी चलने वाले शांति नहीं चाहते। वहीं अमेरिका ने भी कहा है कि युद्ध खत्म करने के लिए सुरक्षा की गारंटी जरूरी है। यूरोपीय देशों के साथ मिलकर सुरक्षा गारंटी के अन्य साधनों पर विचार किया जा सकता है। राष्ट्रपति ट्रंप ने सुरक्षा गारंटियों के लिए एक ड्राफ्ट तैयार करने को कहा है, जो युद्ध को समाप्त करने में मददगार साबित हो सकें।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 22, 2025 06:24 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola