हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

भारत-पाक में जंग छिड़ी तो अमेरिका-चीन किसका देंगे साथ? दोनों देशों ने क्लीयर किया अपना स्टैंड

भारत और पाकिस्तान में जंग छिड़ने पर अमेरिका और चीन किसका साथ देंगे? यह स्पष्ट हो गया है। दोनों देशों की तरफ से बयान जारी करके स्टैंड क्लीयर कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि अमेरिका और चीन का क्या कहना है?

विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान में जंग छिड़ गई तो दुनिया के 2 बड़े देश अमेरिका और चीन किसका साथ देंगे? इसका जवाब मिल गया है। दोनों देशों ने अपना-अपना स्टैंड क्लीयर कर दिया है। जी हां, अमेरिक ने कहा है कि वह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत का साथ देगा। वहीं चीन से स्पष्ट किया है कि वह पाकिस्तान का समर्थन करेगा।

यह भी पढ़ें:‘पाकिस्तान की False Flag की कहानी बेबुनियाद’; UNSC के सदस्यों ने भारत के ‘दुश्मन’ को लगाई झिड़की

शक्ति और संसाधन के साथ आएगा अमेरिका

अमेरिकी संसद में निचली सदन के स्पीकर माइक जॉनसन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत की मदद करेगा। आतंकियों के खिलाफ भारत के प्रयासों का अमेरिका समर्थन करेगा। इस लड़ाई में ट्रंप सरकार भारत का ‘शक्ति और संसाधन’ के साथ समर्थन करेगी।

विज्ञापन

पाकिस्तान के हौसले पस्त कर देने वाली यह बातें अमेरिका की तरफ से कही गई हैं। बता दें कि यह बयान ठीक उसी दिन आया है, जब पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड होने के बावजूद खुद को निर्दोष साबित करने के लिए शहबाज शरीफ ने UNSC की बैठक बुलाई थी।

यह भी पढ़ें:‘फिर घुटनों के बल गिरा पाकिस्तान’; भारत-पाक तनाव पर UNSC मीटिंग के बाद जानें क्या बोले India-Pak प्रतिनिधि?

विज्ञापन

चीन करेगा पाकिस्तान का समर्थन

भारत पाकिस्तान में जंग छिड़ी तो चीन पाकिस्तान का साथ देगा। चीनी राजदूत जियांग झाइडोंग ने इस बारे में बयान दिया है। बीते दिन पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से चीन के राजदूत जियांग झाइडोंग ने मुलाकात की थी।

इस मुलाकात के दौरान चीनी राजदूत ने साफ किया कि चीन पाकिस्तान का समर्थन करेगा। चीनी राजदूत ने जंग छिड़ने पर पाकिस्तान की मदद करने आश्वासन दिया। चीन ने पाकिस्तान के साथ दोस्ती को मजबूत बताया और कहा कि दोनों देश हर मुश्किल घड़ी में एक-दूसरे के साथ खड़े रहे हैं और खड़े रहेंगे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:भारत-पाकिस्तान में युद्ध की दस्तक! जानें क्यों जरूरी है 7 मई को 244 जिलों में होने वाली मॉक ड्रिल?

पहलगाम आतंकी हमले से बढ़ा तनाव

बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। 4 आतंकियों ने 26 भारतीय टूरिस्टों की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में तनाव बढ़ गया है और इस बार तनाव के युद्ध में बदलने के आसार हैं। दोनों देश सैन्य तैयारियों में जुटे हैं और अब भारत में मॉक ड्रिल भी शुरू हो गई है।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola