हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

India Pakistan Tension: भारतीय सेना के पलटवार से दहशत में पाकिस्तान, इस्लामाबाद में अगले 48 घंटे नहीं मिलेगा पेट्रोल!

India Pakistan Tension: पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान पर हुए ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान में हड़कंप मचा दिया है। यहां राजधानी इस्लामाबाद में अगले 48 घंटों के लिए पेट्रोल पंपों को बंद करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन

India Pakistan Tension: भारत की जवाबी सैन्य कार्रवाई “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता के बाद से ही पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। इस्लामाबाद कैपिटल टेरिटरी एडमिनिस्ट्रेशन ने शनिवार सुबह एक आदेश जारी किया है, जिसके मुताबिक, अगले 48 घंटों के लिए यहां के सभी पेट्रोल और डीजल पंपों को बंद रखा जाएगा। यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। इस आदेश के पीछे आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं मिला है।

क्या है फ्यूल पंप को बंद रखने की वजह?

पेट्रोल पंप बंद करने का मुख्य कारण देश में फ्यूल सप्लाई को लेकर होने वाली चिंता हो सकती है। आशंका है कि सीमित स्टॉक को नियंत्रित करने के लिए और लोगों द्वारा घबराहट में खरीदारी या जमाखोरी से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है। आदेशानुसार, इस्लामाबाद में प्राइवेट गाड़ियों, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और व्यवसायिक गतिविधियों के लिए फिलहाल कोई ईंधन उपलब्ध नहीं होगा।

ये भी पढ़ें- India Pakistan Tension: अमेरिकी विदेश मंत्री की दोनों देशों से अपील, संवाद का रास्ता ढूंढें

विज्ञापन

आम जनता होगी परेशान

पाकिस्तानी सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले का सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा, क्योंकि अगले 48 घंटों तक निजी वाहनों, सार्वजनिक परिवहन और व्यवसायिक गतिविधियों को पेट्रोल नहीं मिलेगा, जिससे रोजमर्रा के कामों को करने में भी दिक्कतें आएंगी।

कारण स्पष्ट नहीं!

पाकिस्तान सरकार ने एयरस्पेस शटडाउन और पेट्रोल पंप को बंद रखने के बीच का कोई सीधा संबंध नहीं बताया है। लेकिन ऐसे समय पर इन घटनाओं और तरीकों को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि पाकिस्तान आंतरिक और बाहरी सुरक्षा को लेकर चिंता और दबाव में है।

विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से डरा पाकिस्तान

भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था। पाकिस्तान ने इसका जवाब देने के लिए भारत पर ड्रोन हमलों की गति तेज कर दी है। हालांकि, भारतीय सेना द्वारा उनकी हर कोशिश को नाकाम कर दिया गया है। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बाद इस्लामाबाद में ईंधन संकट से डर और अनिश्चितता का माहौल पैदा कर सकता है।

ये भी पढ़ें- Operation Sindoor में ढेर हुए थे पाकिस्तान के ये 5 बड़े आतंकी, कंधार हाइजैक का मास्टरमाइंड भी शामिल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola