भारत ने दिखाई दरियादिली, पाकिस्तान के लोगों की बचाई जान! ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार हुई बात

Pakistan Flood: रिश्ते खराब होने के बाद भी भारत ने पाकिस्तान की मदद कर रहा है, क्योंकि वहां पर बाढ़ से बहुत से लोगों की जान जा सकती है। इसके लिए भारत ने पाकिस्तान को चेता दिया है, ताकि पड़ोसी देश अपने नागरिकों की सुरक्षा के इंतजाम कर ले।

india Pakistan Relation Tawi River flood

Photo Credit- X

Pakistan Flood: भारत-पाकिस्तान के रिश्ते पिछले कुछ महीनों से ज्यादा खराब हो गए हैं, क्योंकि पाकिस्तान ने भारत के पहलगाम पर हमला किया। इसके बाद से दोनों देशों के बीच संघर्ष शुरू हो गया। जवाब देने के लिए भारत के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत की। पाकिस्तान दिल में भारत और भारत के लोगों के लिए भले ही कितनी दुश्मनी रखे, लेकिन भारत लोगों की जान की परवाह करता है। ये बात इससे और भी ज्यादा साबित होती है कि पाकिस्तान में आने वाले खतरे से भारत ने पाकिस्तान को आगाह किया है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत ने पाकिस्तान को सूचना दी है कि तवी नदी में भीषण बाढ़ आ सकती है, जिसके लिए पाकिस्तान अपने लोगों की रक्षा के लिए पहले से जरूरी कदम उठा ले।

विज्ञापन

तवी नदी में बाढ़ की चेतावनी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के जियो टीवी ने कहा कि ‘भारत ने पाकिस्तान को तवी नदी में खतरनाक बाढ़ की चेतावनी दी है। दरअसल, ये वही नदी है जो जम्मू से पाकिस्तान के पंजाब तक जाती है। इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग ने 24 अगस्त को यह जानकारी दी है। भारत की तरफ से जानकारी मिलने के बाद ही पाकिस्तान ने अपने लोगों के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी कर दी है। बता दें कि मई में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत की। इसके बाद से दोनों देशों के बीच यह पहली बातचीत है।

विज्ञापन

पाकिस्तान झेल रहा कुदरत का कहर

बता दें कि इसके पहले ही पाकिस्तान बाढ़ की मार झेल रहा है। कुछ दिन पहले एक रिपोर्ट सामने आई जिसमें बताया गया कि खैबर पख्तूनख्वा में आई बाढ़ में करीब 1,000 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 900 से ज्यादा लोग घायल हैं। यह बाढ़ इतनी खतरनाक थी कि पानी के साथ पूरे के पूरे गांव बह गए। इस बाढ़ में बड़े-बड़े पत्थर बहकर आए थे, जिसमें घर तबाह हो गए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ