---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

पाकिस्तान में बाढ़-बारिश से 271 लोगों की मौत, अभी भी नहीं टला खतरा, PMD ने दी चेतावनी

Pakistan Flood: पाकिस्तान में इन दिनों बारिश से तबाही मची हुई है। बाढ़-बारिश के चलते अब तक सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान मौसम विभाग ने आने वाले कई दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। पाकिस्तान में बाढ़ से कई इलाके पानी में बदल गए हैं।

---विज्ञापन---

Pakistan Flood: पाकिस्तान के मानसून सीजन में भारी तबाही हुई है। देश में जगह-जगह पर बाढ़ की घटनाएं सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें अब तक 271 लोगों की मौत हो गई है। हालात की जानकारी देते हुए पाकिस्तान की नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) ने बताया कि पिछले 24 घंटों में करीब 6 लोगों की मौतें हुई हैं। इसमें अब तक 22 लोगों के घायल होने की खबर है। बलूचिस्तान में हालात ज्यादा खराब हैं, जहां पर बारिश के बाद पानी में डूबने और छत गिरने जैसी घटनाएं सामने आई हैं। रिपोर्ट्स में बताया गया कि 26 जून से अब तक पाकिस्तान में 655 लोग घायल हुए हैं।

PMD ने जारी की चेतावनी

पाकिस्तान मौसम विभाग ने आने वाले कई दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि ‘इस दौरान बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं पर हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। हालांकि, हवा में नमी बनी रहेगी, जिससे तापमान में कमी देखने को मिलेगी। मंगलवार को सुबह और रात में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बदीन, सिंध, थरपारकर, उमरकोट, संघर और मीरपुरखास में बारिश की चेतावनी जारी की है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में तबाही के वीडियो देखें, आफत बनकर बरसे बादल, 20 दिन में 200 लोगों की मौत

29 जुलाई से बढ़ेगा खतरा

अभी हर रोज पाकिस्तान में मौतों की संख्या बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग ने बताया है कि मंगलवार से हालात और ज्यादा खराब हो सकते हैं। तेज हवाएं और बारिश के बाद फिर से लैंडस्लाइड की घटनाएं देखने को मिल सकती हैं। इससे कई इलाकों में पानी भर जाएगा। इससे सबसे ज्यादा खतरा खैबर पख्तूनख्वा, गिलगित-बाल्टिस्तान समेत कई क्षेत्रों को हो सकता है। पंजाब डिजास्टर मैनेजमेंट ने भी 31 जुलाई तक के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की है। इसके लिए प्रशासन हाई अलर्ट पर है ताकि हालात बदतर होने से पहले स्थिति को संभाला जा सके।

---विज्ञापन---

पहले भी पाकिस्तान में मच चुकी है ऐसी तबाही

पिछले दिनों पाकिस्तान में बाढ़ के कई वीडियो सामने आए थे, जिनमें पानी की तबाही को देखा गया। लोगों के घरों में पानी भर गया था। इसके चलते रास्ते बंद हो गए थे, जिससे लोग अपने घरों में ही बंद होकर रहने को मजबूर थे। पाकिस्तान में 2022 में भी ऐसी ही भयकर बाढ़ आई थी, जिसमें करीब 1700 लोगों की मौत हुई थी।

ये भी पढ़ें: Pakistan Flood: पाकिस्तान में हिंदू समुदाय की पहल, बाढ़ पीड़ितों के लिए मंदिर के दरवाजे खोले

---विज्ञापन---
First published on: Jul 28, 2025 09:31 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola