हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'अगली बार भारत के अंदरूनी इलाकों में हमला करेगा पाकिस्तान', मुनीर-भुट्टो के बाद अब पाक रक्षा मंत्री की गीदड़भभकी

India-Pakistan Relation: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इसकी वजह खुद पाकिस्तान है। दरअसल, पाकिस्तान के नेता बार-बार भारत को धमकी दे रहे हैं। इस बार पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत के खिलाफ जहर उगला है।

विज्ञापन
Photo Credit- Social Media

India-Pakistan Relation: भारत को पाकिस्तान लगातार धमकियां दे रहा है। भारत को धमकी देने वालों में पहले चीफ मार्शल असीम मुनीर इसके बाद बिलावल भुट्टो और अब इसमें पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का नाम भी शामिल हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि ‘भविष्य में भारत के खिलाफ कोई भी जंग सिर्फ सीमा तक सीमित नहीं रहेगी। अगली बार पाकिस्तान भारत के अंदरूनी इलाकों पर भी हमला करेगा।’

‘पाकिस्तान पूरी ताकत से जवाब देगा’

पाकिस्तान की तरफ से लगातार भारत को धमकियां दी जा रही हैं। असीम मुनिर और बिलावल भुट्टो की गीदड़भभकी के बाद अब तीसरा बयान पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का सामने आया है। पाकिस्तान भारत को पिछले तीन दिन से लगातार युद्ध की धमकियां दे रहा है। रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि ‘अगर भारत किसी तरह का हमला करता है, तो पाकिस्तान पूरी ताकत से जवाब देगा। हालांकि, पाकिस्तान अपने परमाणु हथियारों का उपयोग तभी करेगा, जब उसे अस्तित्व पर सीधे तौर पर खतरा दिखेगा।’

ये भी पढ़ें: बिलावल भुट्टो की भारत को गीदड़ भभकी, बोला- सिंधु नदी पर बांध बनाया तो युद्ध होगा

विज्ञापन

ख्वाजा आसिफ ने आगे कहा कि ‘अगर आने वाले समय में भारत के खिलाफ कोई भी जंग होगी, तो वो केवल सीमाओं तक ही सीमित नहीं रहेगी। अगली बार पाकिस्तान भारत के अंदरूनी इलाकों पर भी हमला करेगा। ये सारी बातें पाक रक्षा मंत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान कही हैं।

बिलावल भुट्टो ने क्या कहा था?

इसके पहले बिलावल भुट्टो का भारत के खिलाफ बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि ‘पाकिस्तान के पास उतनी ताकत है कि वह पंजाब की 6 नदियों पर कब्जा कर सकता है। अगर दोबारा जंग होती है, तो पाकिस्तान भारत से लड़ने की हिम्मत भी रखता है।’ इसके अलावा, सिंधु नदी का पानी रोकने पर असीम मुनीर का बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर बांध बनाने की कोशिश की गई, तो हमारे पास भी मिसाइलों की कोई कमी नहीं है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Asim Munir: भारत की खिल्ली उड़ाने पर खुद ट्रोल हुए असीम मुनीर, पाकिस्तान को डंप ट्रक बता बुरे फंसे

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola