India Pakistan Disputes: ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब पाकिस्तान घुटनों पर आ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भारत के साथ सभी विवादों को सुलझाना चाहते हैं, इसके लिए वह भारत के साथ बात करने को तैयार हैं। शहबाज ने कहा कि उनका देश कश्मीर, जल बंटवारे और व्यापार सहित सभी परेशानियों का समाधान खोजने के लिए भारत के साथ बातचीत करने के लिए तैयार है।
हम बातचीत के लिए तैयार हैं- शहबाज
पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट डॉन की एक रिपोर्ट की एक रिपोर्ट् सामने आई, जिसके मुताबिक पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान, उन्होंने कहा कि ‘हम अपने पड़ोसी के साथ जल मुद्दों पर शांति के लिए बातचीत करने के लिए तैयार हैं। हम व्यापार को बढ़ावा देने और आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए भी बातचीत करने के लिए तैयार हैं।’
ये भी पढ़ें: कौन हैं ब्रिजिट? फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को जड़ा थप्पड़, वीडियो हो रहा वायरल
शरीफ ने आगे कहा कि ‘हम शांति चाहते हैं और हम बातचीत के जरिए क्षेत्र में शांति के लिए काम करेंगे और अपने लंबित मुद्दों का समाधान करेंगे। अगर वे शांति के मेरे प्रस्ताव को स्वीकार करते हैं, तो हम दिखा देंगे कि हम सचमुच गंभीरता और ईमानदारी से शांति चाहते हैं।’
ईरान के राष्ट्रपति ने क्या कहा?
शहबाज शरीफ तुर्की की यात्रा के बाद सोमवार को ईरान की यात्रा पर थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने भी भारत और पाकिस्तान के बीच विवादों को सुलझाने पर जोर दिया। उन्होंने दोनों देशों के बीच शांति को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्रीय देशों के बीच बातचीत करने को कहा। आपको बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कदम उठाए, जिनमें से एक सिंधु जल संधि को स्थगित करना भी था।
ये भी पढ़ें: 7 अक्टूबर को हमास ने क्यों किया था हमला? ईरान के साथ मिलकर बनाया था प्लान, गाजा सुरंग से हुए खुलासे
संबंधित खबरें
अल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
3 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
7 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
7 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
15 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
16 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
18 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines