---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

‘मालदीव के संकट का साथी है भारत’, पूर्व रक्षा मंत्री की प्रतिक्रिया आई सामने

India-Maldives Row : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करने के मामले में मालदीव अब अपने ही देश में घिरता जा रहा है। मालदीव की पूर्व रक्षा मंत्री ने भी सरकार पर निशाना साधा है।

---विज्ञापन---

India-Maldives Row : भारत और मालदीव के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करना मालदीव को भारी पड़ रहा है। अब मालदीव की पूर्व रक्षा मंत्री मारिया अहमद दीदी ने इस टिप्पणी की आलोचना करते हुए कहा कि भारत 911 कॉल की तरह है, जो जरूरत के समय पर हमेशा मालदीव के साथ खड़ा रहता है और उसकी मदद करता है।

मालदीव की पूर्व रक्षा मंत्री मारिया अहमद दीदी ने सोमवार को कहा कि पीएम मोदी पर इस तरह की टिप्पणी करना मालदीव सरकार की अदूरदर्शिता को दर्शाता है। भारत मालदीव के संकट का साथी रहा है। चाहे वो मालदीव का रक्षा क्षेत्र हो या कोई अन्य सेक्टर, भारत ने हमेशा मदद की है। इस तरह की टिप्पणी से भारत और मालदीव के रिश्ते को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : EaseMyTrip ने मालदीव के खिलाफ उठाया बड़ा कदम

---विज्ञापन---

मालदीव का दोस्त है भारत

उन्होंने आगे कहा कि मालदीव एक छोटा देश है और हम सभी के दोस्त हैं। हम इस बात से इनकार नहीं कर सकते हैं कि हमारे देश की सीमाएं भारत से लगती हैं। ऐसे में मालदीव को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में भारत सपोर्ट करता है। पूर्व रक्षा मंत्री ने कहा कि हमें जब भी किसी चीज की जरूरत पड़ती है तो भारत 911 हेल्पलाइन की तरह मदद के लिए खड़ा रहता है। भारत हमारा दोस्त है। अगर कोई दोस्त के बारे में ऐसी टिप्पणी करता है तो लोगों को दुख पहुंचता है।

---विज्ञापन---

एक महिला मंत्री ने पीएम मोदी पर की थी टिप्पणी

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद मालदीव के साथ विवाद शुरू हुआ था। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कर देशवासियों से लक्षद्वीप आने की अपील की थी। इस पर मालदीव की एक महिला मंत्री ने पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी की, जिसके बाद मालदीव के खिलाफ लोगों को गुस्सा सामने आने लगा है।

First published on: Jan 09, 2024 07:05 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola