बांग्लादेश हिंसा के बाद वीजा पर भारत का बड़ा फैसला, चटगांव पर सेवाएं अगले आदेश तक रहेंगी सस्पेंड

India major decision on Chittagong visas: युवा नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में हिंसा को देखते हुए भारत ने चटगांव में वीजा सेवाएं अगले आदेश तक रोक दी हैं. सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के बाद वीजा आवेदन केंद्र को फिर से खोलने के संबंध में आगे की घोषणा की जाएगी.

bangladesh HINSA
विज्ञापन

India major decision on Chittagong visas: बांग्लादेश में बढ़ते तनाव के मद्देनजर भारत ने चटगांव स्थित अपने वीजा आवेदन केंद्र (IVAC) पर दी जाने वाली सेवाओं को अगले आदेश तक सस्पेंड कर दिया गया है. सरकार ने यह फैसला युवा नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के हुए हिंसक प्रदर्शनों को देखने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर उठाया गया है. गौर हो कि बांग्लादेश के दूसरे सबसे बड़े शहर चटगांव में भारत के वीजा आवेदन केंद्र पर सेवाएं 21 दिसंबर से बंद रहेंगी. हादी की मौत के बाद बांग्लादेश भर में हमले और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं, बीते दिन चटगांव में भारतीय सहायक उच्चायुक्त के आवास पर पत्थरबाजी के बाद भारत सरकार ने यह फैसला लिया था.

यह भी पढ़ें: Osman Hadi funeral: बांग्लादेश में हुए हिंसक प्रदर्शनों में दिखे ‘आतंकी’, हादी की मौत पर तस्वीर वायरल

विज्ञापन

शरीफ उस्मान हादी की मौत पर बवाल क्यों?

बांग्लादेश के प्रमुख युवा नेता शरीफ उस्मान हादी के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शनों ने प्रधानमंत्री शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार को सत्ता से बेदखल करने में अहम भूमिका निभाई थी. अगले साल होने वाले आम चुनाव के लिए हादी मुख्य उम्मीदवार थे, उससे पहले 12 दिसंबर को ढाका के बिजोयनगर इलाके में एक चुनावी अभियान के दौरान नकाबपोश बंदूकधारियों ने उनके सिर में गोली मार दी. गुरुवार को सिंगापुर में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. हादी की मौत के बाद पूरे बांग्लादेश में हमले और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं, जिनमें गुरुवार को चटगांव में भारतीय सहायक उच्चायुक्त के आवास पर पत्थरबाजी भी शामिल है.

समीक्षा के बाद लिया जाएगा अगला फैसला

ढाका ट्रिब्यून अखबार ने रविवार को भारतीय वीजा आवेदन केंद्र (IVAC) के हवाले से बताया कि चटगांव में भारतीय वीजा आवेदन प्रक्रिया अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दी गई है. सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के बाद वीज़ा आवेदन केंद्र को फिर से खोलने के संबंध में आगे की घोषणा की जाएगी. इसके अलावा बांग्लादेश के सिलहट शहर में भारतीय सहायक उच्चायोग कार्यालय और वीजा आवेदन केंद्र पर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. सिलहट मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अतिरिक्त उपायुक्त (मीडिया) सैफुल इस्लाम के हवाले से बताया कि सुरक्षा के कड़े उपाय इसलिए लागू किए गए हैं ताकि “कोई तीसरा पक्ष स्थिति का फायदा न उठा सके”.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ