BMW-मर्सिडीज, शराब, डायमंड... यूरोपीय संघ के साथ ट्रेड डील से भारत में क्या-क्या होगा सस्ता?

India European Union Trade Deal: भारत और यूरोपीय संघ के बीच समझौता होने से कई चीजें सस्ती हो जाएंगी. दोनों तरफ के व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और आर्थिक संबंध मजबूत होंगे. हस्ताक्षर के बाद डील की औपचारिक घोषणा होनी बाकी है.

India European Union Relations

यूरोपीय संघ की अध्यक्ष आजकल भारत के दौरे पर हैं.

India EU Trade Deal: भारत और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत फाइनल हो गई है और आज समझौते पर हस्ताक्षर करके उसकी औपचारिक घोषणा हो जाएगी. हालांकि 18 साल चली लंबी बातचीत के बाद डील फाइनल हुई, लेकिन इसे लागू करने में समय लगेगा क्योंकि समझौते को यूरोपीय संसद और भारत सरकार की सहमति की जरूरत हे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर भारत का यूरोपीय संघ से समझौता हो जाए तो भारत में कई चीजें सस्ती हो जाएंगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले साल लागू होगा व्यापार समझौता

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने बताया कि भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच मुक्त व्यापार समझौता (FTA) होने से दोनों देशों का व्यापार बढ़ेगा और आर्थिक संबंध मजबूत होंगे. समझौते पर इसी साल हस्ताक्षर होंगे, लेकिन इसे लागू अगले साल ही किया जाएगा. 18 साल पहले साल 2007 में यूरोपीय संघ के साथ व्यापार समझौते को लेकर बातचीत शुरू हुई थी, जो अब पूरी हुई है और परिणामस्वरूप यूरोपीय संघ के 27 देशों के साथ भारत के व्यापार संबंध बनने जा रहे हैं.

समझौता लागू होने से क्या सस्ता होगा?

बता दें कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार समझौता लागू होने के बाद यूरोप से भारत आने वाली लग्जरी गाड़ियों की लिमिट तय हो जाएगी और आयात शुल्क भी कम देना होगा. पहले फेज में 15 हजार यूरो यानी करीब 16 लाख रुपये वाली लग्जरी कारें भारत आयात की जाएंगी. अगर ऐसा हो गया तो वॉक्सवैगन, ऑडी, मर्सिडीज, बेंज और BMW जैसी लग्जरी यूरोपीय कारें सस्ती हो जाएंगी और लोगों की खरीद के दायरे में आ जाएंगी.

विज्ञापन

शराब और डायमंड भी हो जाएंगे सस्ते

बता दें कि व्यापार समझौता लागू होने के बाद यूरोप से भारत आने वाली शराब, वाइन और कच्चा हीरा सस्ता हो जाएगा. भारत में कच्चा हीरा यूरोपीय देश बेल्जियम, खासकर इसके एंटवर्प शहर से आयात होता है, जो कम आयात शुल्क पर आने से सस्ता हो जाएगा. भारत में यूरोपीय देशों ब्रिटेन और आयरलैंड से स्कॉच व्हिस्की, वोदका और जिन जैसी शराब आयात होती है, जिसका आयात शुल्क भी कम होगा, जिस कारण वे भारत में सस्ती हो जाएंगी.

विज्ञापन

यूरोप में स्विट्जरलैंड, लक्जमबर्ग, नीदरलैंड से भारत में चॉकलेट आयात की जाती है, जिनकी कीमतों पर भी समझौते के बाद असर पड़ेगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ