ट्रंप के बयान का भारत ने किया खंडन, रूस से तेल न खरीदने की सहमति का किया था दावा

भारत ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के उस बयान का खंडन किया है, जिसमें ट्रंप ने दावा किया था कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। भारत ने खंडन कर ट्रंप को करारा जवाब दिया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

रूस ने तेल न खरीदने वाले दावा का भारत ने खंडन किया

रूस ने तेल न खरीदने वाले दावा का भारत ने खंडन किया

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दावों से पूरी दुनिया वाकिफ हो चुकी है। ट्रंप आए दिन कुछ न कुछ दावा करते हैं लेकिन उसका हकीकत से कोई वास्ता नहीं होता है। ऐसे ही एक बार ट्रंप के दावे की हवा निकली है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावा का खंडन किया है। ट्रंप ने दावा किया था कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें कहा है कि वह रूस से अब तेल नहीं खरीदेंगे। विदेश मंत्रालय ने स्थिति को साफ किया। भारत सरकार की तरफ से यह स्पष्ट किया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की टेलीफोन पर बात कोई बात नहीं हुई है।

विज्ञापन

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को लेकर दावा किया था कि पीएम मोदी ने उन्हें (ट्रंप) को विश्वास दिलाया है। पीएम मोदी अब रूस से तेल नहीं खरीदेंगे। यहां तक कि ट्रंप ने दावा किया है कि भारत रूस से तेल खरीद भी नहीं रहा है।

विज्ञापन

हालांकि रूस के साथ जारी तेल व्यापार तुरंत बंद करना आसान नहीं है। जानकारों की मानें तो किसी देश से तेल खरीद रोकने के लिए एक प्रक्रिया होती है। इसे पूरा करने में काफी समय लगता है।

विज्ञापन

रूस से तेल खरीदन रुकवाने के पीछे ट्रंप का उद्देश्य यूक्रेन-रूस युद्ध को खत्म करवाना है। ट्रंप का मानना है कि रूस तेल से होने वाली कमाई का प्रयोग युद्ध में करता है। ट्रंप कई बार कह चुके हैं कि रूस से अंतरराष्ट्रीय तेल खरीद रुकने पर रूस पर दबाव बनाया जा सकेगा। केवल भारत ही नहीं, ट्रंप यूरोपीय देशों, नाटो आदि को भी रूस से तेल न खरीदने की धमकी दे चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ