जस्टिन ट्रूडो की 'नफरत वाली दुकान' बंद, Toronto University ने खुलकर भारतीय छात्रों का किया समर्थन
Edited By Bhola Sharma

Canada PM Justin Trudeau
Edited By Bhola Sharma

Canada PM Justin Trudeau
India Canada Row Toronto University Offers Support To Indian Students: खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाडा के बीच गतिरोध जारी है। चौतरफा घिरने के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सफाई दी कि वे भारत के साथ संबंध खराब नहीं होने देना चाहते हैं। इस बीच टोरंटो विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को एक अहम बयान जारी किया। भारतीय छात्रों का समर्थन करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय ने भारत के 2,400 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय छात्रों का घर होने, शैक्षणिक वातावरण और कैंपस लाइफ को समृद्ध करने पर गर्व करता है।
विश्वविद्यालय ने आगे कहा कि हम अपने समुदाय के उन सभी सदस्यों को आश्वस्त करना चाहते हैं जो प्रभावित हैं। विशेष रूप से अंतर्राष्ट्रीय छात्र। हम आपकी भलाई सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।
अंतरराष्ट्रीय छात्रों की जरूरतों को पूरा करने के लिए विश्वविद्यालय ने इमीग्रेशन और वीजा सहायता, शैक्षणिक सहायता सेवाएं और एक समर्पित मानसिक स्वास्थ्य पोर्टल सहित संसाधन पेश किए हैं।
शैक्षणिक सहायता के लिए एक हेल्प डेस्क बनाई है। इसके जरिए छात्रों को अपने संकाय या कॉलेज रजिस्ट्रार से जुड़ने में आसानी होगी। जबकि स्नातक छात्र सहायता के लिए अपने विभाग या स्कूल ऑफ ग्रेजुएट स्टडीज तक पहुंच सकते हैं। इसके अतिरिक्त, व्यक्तिगत सहायता सेवाओं में मानसिक स्वास्थ्य पोर्टल और यू ऑफ टी टेलस हेल्थ स्टूडेंट सपोर्ट भी शामिल है, जो फोन या चैट के माध्यम से चौबीसों घंटे सहायता प्रदान करती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: