---विज्ञापन---

‘सीधे गोली मार देनी चाहिए थी…’, उज्जैन रेपकांड में गिरफ्तार आरोपी के पिता का फूटा गुस्सा

Ujjain Minor Girl Rape Case Update Accused Bharat Soni Father Says Goil Maar Deni Chahiye Thi: उज्जैन में 15 साल की बच्ची से रेप करने वाला आरोपी भरत सोनी पुलिस गिरफ्त में है। उसने ऐसा घिनौना काम किया है, जिस पर पूरे परिवार को पछतावा है। आरोपी के पिता राजू सोनी ने शुक्रवार को कहा कि […]

---विज्ञापन---

Ujjain Minor Girl Rape Case Update Accused Bharat Soni Father Says Goil Maar Deni Chahiye Thi: उज्जैन में 15 साल की बच्ची से रेप करने वाला आरोपी भरत सोनी पुलिस गिरफ्त में है। उसने ऐसा घिनौना काम किया है, जिस पर पूरे परिवार को पछतावा है। आरोपी के पिता राजू सोनी ने शुक्रवार को कहा कि बच्ची के साथ बहुत गलत हुआ है। जो भी दोषी हो उसे सजा मिलनी ही चाहिए। ऐसे अपराधियों को मौत की सजा नहीं तो और क्या सजा देंगे? अगर मेरे बेटे ने अपराध किया है तो उसे सीधे गोली मार देनी चाहिए। उसे पकड़ना नहीं चाहिए था।

अब क्या मुंह दिखाऊं अब लोगों को?

राजू सोनी ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि अब क्या मुंह दिखाऊं अब लोगों को? मैंने ऐसा नहीं था कि मेरा बच्चा ऐसा निकल जाएगा। हालांकि उनको नहीं लगता कि उनके बेटे ने यह किया होगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर बेटे ने किया होता तो वह फरार हो जाता, लेकिन वो भगा नहीं। फिलहाल अगर उसने कुछ भी गलत किया है तो उसे सजा मिलनी चाहिए।

---विज्ञापन---

7 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

आरोपी भरत सोनी को गुरुवार को गिरफ्तार किया। उस वक्त उसने भागने की कोशिश की तो चोटिल हुआ। शुक्रवार को उसे जिला अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे सात दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उसे डॉक्टरों ने इंदौर रेफर किया है।

---विज्ञापन---

रेप करने के बाद लड़की को छोड़कर भागा

दरअसल, पीड़ित बच्ची सतना जिले की रहने वाली है। आरोप है कि 28 सितंबर को आरोपी भरत सोनी अर्जुन लिखे ऑटो में अपने साथ ले गया था। आरोपी ने जीवन खेड़ी में बच्ची के साथ रेप किया और वहीं छोड़कर फरार हो गया। खून से लथपथ लड़की को राकेश नाम के शख्स ने अपने ऑटो में लिफ्ट दिया। राकेश ने कुछ दूर ले जाने के बाद हाटकेश्वर कॉलोनी के बाहर उसे छोड़ दिया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो आरोपी की तलाश शुरू हुई। पुलिस ने आरोपी पर गंभीर धाराओं में केस दर्जकिया है।

यह भी पढ़ेंयूक्रेन में रूसी सेना ने अपने ही Su-35 fighter Jet को मार गिराया, सामने आया VIDEO

---विज्ञापन---
First published on: Sep 29, 2023 08:44 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola