India Canada Conflict: कनाडा के एक मंत्री ने हाल ही में भारतीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। इन आरोपों को लेकर भारत ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। कनाडा और भारत के संबंध खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड के बाद खराब होते जा रहे हैं। दोनों देशों के बीच अब तनाव राजनयिक स्तर तक पहुंच चुका है। अमित शाह पर आरोप लगने के बाद भारत ने कनाडा के राजदूत को तलब कर कड़ी फटकार लगाई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि कनाडाई उच्चायोग के प्रतिनिधि को बुलाकर कनाडा की हरकत पर कड़ी प्रतिक्रिया भारत ने दी है।
29 अक्टूबर का है मामला
मामला कनाडा की राजधानी ओटावा का है, जहां 29 अक्टूबर को सार्वजनिक सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर गठित स्थायी समिति ने एक राजनयिक नोट जारी किया था। जायसवाल के अनुसार भारत सरकार ने कनाडा के उप मंत्री डेविड मॉरिसन की समिति के लगाए गए सभी आरोपों को बेतुका करार दिया है। नोट में गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए थे। जायसवाल ने कहा कि कनाडा की गैर जिम्मेदाराना कार्रवाई से दोनों देशों के संबंध और खराब होंगे। सरकार कनाडा के सभी दावों को निराधार बता चुकी है।
ये भी पढ़ेंः गाड़ियों में मिल रही लाशें, 2000 लोग लापता; Spain में बाढ़ से हालात हुए बदतर
गौरतलब है कि कनाडा ने कहा था कि उसकी धरती पर सिख अलगाववादियों को निशाना बनाने की साजिश रची जा रही है। जिसके पीछे गृह मंत्री अमित शाह का हाथ है। कनाडा के विदेश उप मंत्री डेविड मॉरिसन की ओर से अमित शाह के बारे में नागरिक सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा कमेटी को जानकारी दी गई थी। वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार शाह का नाम कनाडा ने बताया था। इससे पहले कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भी भारत पर गंभीर आरोप लगाए थे। ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद कहा था कि इसमें भारतीय एजेंटों का हाथ है।
ऑडियो-वीडियो निगरानी गलत
जायसवाल ने भारतीय दूतावास के कुछ अधिकारियों की ऑडियो-वीडियो निगरानी को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। जायसवाल ने कहा कि कनाडा ने कुछ दिन पहले दूतावास के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों को जानकारी दी थी कि उनके ऑडियो-वीडियो की जांच हो रही है। उनकी संचार सेवाओं को भी बाधित किया गया। जायसवाल के अनुसार भारत ने इसको लेकर कड़ा विरोध जताया है। कनाडा की हरकतें कन्वेंशन और दूतावास नियमों का घोर उल्लंघन है। कनाडा में हमारे अधिकारी हिंसा और उग्रवाद के माहौल के बीच काम कर रहे हैं। कनाडा सरकार की हाल ही में की गई कार्रवाई से संबंध और खराब होंगे।
ये भी पढ़ेंः सूप में डाला जहर, एक्स बॉयफ्रेंड समेत 5 दोस्तों को पिलाया और फिर… प्रेमिका के इंतकाम की खौफनाक कहानी
संबंधित खबरें
अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
1 hr agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
2 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
3 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
4 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
5 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
7 hrs agoLIVE: सांसद संजय सिंह का CEC को खत, सुप्रीम कोर्ट निर्देश लागू करने की मांग
7 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
7 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
7 hrs agoUS मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की रिपब्लिकन पिछड़ी, डेमोक्रेट्स को बहुमत
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines