---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

गाड़ियों में मिल रही लाशें, 2000 लोग लापता; Spain में बाढ़ से हालात हुए बदतर

Spain Flood: बाढ़ में लापता लोगों की जानकारी के लिए सोशल मीडिया पर तेजी से काम किया जा रहा है। इस तरह की जानकारियां देने के लिए एक संस्था काम कर रही है। अब तक 2 हजार लोगों के लापता होने की खबर सामने आई है।

---विज्ञापन---

Spain Flood: मंगलवार को स्पेन के दक्षिण और पूर्वी क्षेत्रों में बाढ़ के हालात बन गए। ये हालात मूसलाधार बारिश की वजह से हुए। इस बाढ़ से हर तरफ पानी के साथ-साथ कीचड़ जमा नजर आ रही है। जिसकी वजह लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हैं। इसी बीच स्पेन का एक पर्यटक स्थल भारी बारिश के कारण पूरी तरह से बंद हो गया है। जबकि वैलेंसिया में 2000 लोग लापता बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाढ़ में अब तक 205 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। लेकिन 400 लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि कुछ इलाकों में सड़कें टूट गई हैं, जिससे इमरजेंसी सेवाएं नहीं पहुंच पा रही हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि इमरजेंसी कर्मचारी फंसे हुए लोगों को बचाने और शवों को निकालने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: स्पेन में बाढ़ का तांडव, बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, 150 के पार पहुंची संख्या

205 से ज्यादा लोगों की मौत

इस आपदा में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि अब तक 205 लोगों की मौत हुई है, जबकि 400 लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। बीते दिन मरने वालों की संख्या 150 थी, जो आज बढ़कर 200 के पार पहुंच गई है। आने वाले समय में ये संख्या और बढ़ सकती है। इस सबके बीच 2000 के करीब लोगों के लापता होने की भी सूचना मिली है।

---विज्ञापन---

लोगों को लगातार दी जा रही चेतावनी

बाढ़ से खराब होते हालात को देखते हुए स्थानीय लोगों से कहा कि वे अपने घरों से तभी बाहर निकलें जब बहुत जरूरी हो। लेकिन लापता लोगों के परिवार वाले उनको खोजने के लिए बैचेन हैं। मैनेजमेंट का कहना है कि हम रेड अलर्ट पर नहीं हैं, लेकिन अधिक जोखिम से बचने के लिए लोगों को चेतावनी देना आवश्यक है। अभी मेनोर्का पूर्वी भाग के लिए ऑरेंड अलर्ट और द्वीप के पश्चिमी भाग के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां के हालात इतने खराब हैं कि कई लाशें सड़कों पर कारों में मिल रही हैं। बाढ़ के कारण वैलेंसिया के आसपास की सड़कें नदियों में तब्दील हो गई हैं।

---विज्ञापन---


ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में हाहाकार! 30,000 हिंदुओं ने सड़कों पर भरी हुंकार, यूनुस सरकार के सामने रखी ये बड़ी डिमांड

First published on: Nov 02, 2024 10:23 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola