India-America Relations: अमेरिका के टैरिफ के ऐलान से पूरी दुनियाभर में हलचल मच गई, लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का खास फोकस भारत की तरफ दिखा। दरअसल, रूस से तेल का व्यापार करने को लेकर ट्रंप ने कई देशों को चेतावनी दी कि अगर वह तेल खरीदना जारी रखते हैं तो उन पर ज्यादा टैरिफ लगाया जाएगा। इसके बाद ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी टैरिफ लगा दिया।
अब ट्रंप 15 अगस्त को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करने वाले हैं। इस मुलाकात का भारत पर क्या असर पड़ेगा? इस पर विश्लेषक माइकल कुगेलमैन ने अपनी राय दी है। उन्होंने कहा कि अगर पुतिन जंग रोकने के लिए राजी हो जाते हैं, तो इससे भारत पर दबाव कम हो सकता है।
ये भी पढ़ें: ‘जेलेंस्की और पुतिन को एक साथ लाएंगे ट्रंप’, जंग रोकने के लिए नेतन्याहू ने भी की अमेरिकी राष्ट्रपति से बात
पुतिन-ट्रंप की मुलाकात का भारत पर असर
माइकल कुगेलमैन ने मीडिया एजेंसी से बात करते हुए कहा कि ‘ट्रंप की पुतिन से मुलाकात होने जा रही है। ये मीटिंग जंग को रोकने के लिए की जा रही है। अब अगर डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन के बीच जंग को रोकने पर बात बनती है, तो इससे भारत पर थोड़ा दबाव कम होने की संभावना है।’ बता दें कि भारत और अमेरिका के बीच रूस से तेल खरीदने को लेकर ही बढ़ा है। इसको लेकर ट्रंप ने कहा था कि भारत तेल खरीदकर जंग में इंडायरेक्टली मदद कर रहा है। इसके साथ ही ट्रंप ने सोमवार को कहा कि पुतिन से मीटिंग में क्या होने वाला है, इसका पता पहले कुछ मिनटों में ही पता चल जाएगा।
‘भारत को डरना नहीं चाहिए’
अमेरिका ने भारत पर तेल खरीदने को लेकर कई बार चेतावनी के तौर पर बयान जारी किए। इस पर कुगेलमैन का कहना है कि ‘भारत पर जिस तरह के बयान दिए गए, उनका जवाब भारत को देना जरूरी था। अब भारत को ये करना है कि वह अपनी बात पर डटा रहे।’ उन्होंने कहा कि ‘भारत के लिए यह तय करना है कि वह जरे बिना अपनी बात पर टिका रहेगा।
ये भी पढ़ें: ‘उन्हें लगता है सबके बॉस तो हम हैं’, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने Trump पर साधा निशाना
संबंधित खबरें
PAK और 3 मुस्लिम देशों के बीच हुआ रक्षा समझौता, भारत के लिए टेंशन की बात?
5 hrs ago'पाकिस्तान से रिश्ते की कीमत पर भारत से दोस्ती नहीं', US विदेश मंत्री बोले
15 hrs ago'मानवाधिकार का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने...', भारत ने UN पर साधा निशाना
17 hrs ago'मुहर लगने के बेहद करीब, पिछली डील से है बिल्कुल अलग', भारत-US डील पर ट्रंप
19 hrs agoनाबालिग हिंसा करेंगे, तो मां-बाप भरेंगे जुर्माना, इटली में मेलोनी का कानून
20 hrs ago'ईरान से कोई यूरेनियम बाहर नहीं जाएगा', तेहरान की आसिम मुनीर से दो टूक
22 hrs agoअमेरिकी महिला ने 16 साल के बेटे को गिफ्ट की बंदूक, लड़के ने 4 को मार डाला
1 day agoसऊदी अरब ने मस्जिद में 'किस' करने पर 2 बांग्लादेशियों को दी मौत की सजा?
1 day ago'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
1 day agoबैंक खाते ठप, कैब बंद... रूस में यूक्रेनी अटैक के बाद ब्लैकआउट से हाहाकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines