इंडोनेशिया इन दिनों न केवल भारतीय पर्यटकों के लिए एक पसंदीदा डेस्टिनेशन बना हुआ है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की वजह से भी इंटरनेट पर इंडोनेशिया को लेकर भारत में काफी सर्च किया जा रहा है. आज हम आपको इंडोनेशिया से जुड़ी कुछ ऐसी जानकारी देने वाले हैं, जिसके बारे में शायद आपको इंटरनेट पर पूरा डिटेल फैक्ट मिले. अगर आप इंडोनेशिया घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो वहां की करेंसी वैल्यू और खर्चों को समझना दिलचस्प हो सकता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय मुद्रा की कीमत इंडोनेशियाई रुपिया के मुकाबले काफी मजबूत है.
भारत के ₹55,000… इंडोनेशिया में कितने?
अगर कोई भारतीय नागरिक अपने साथ महज ₹55,000 लेकर इंडोनेशिया जाता है, तो वहां की मुद्रा के अनुसार यह रकम करीब 1,03,74,543 इंडोनेशियाई रुपिया में तब्दील हो जाती है. करेंसी की यह बड़ी संख्या सुनने में भले ही किसी को लखपति या करोड़पति जैसा अहसास कराए, लेकिन वहां रोजमर्रा की चीजों के दाम भी इसी मुद्रा के अनुपात में तय होते हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इंडोनेशिया में आम जरूरतों की चीजें काफी महंगी संख्या में बिकती हैं.
यह भी पढ़ें: Kal Ka Mausam July 7: 21 राज्यों पर बरसने वाली है आफत! IMD ने जारी किया भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट
इंडोनेशिया में पानी और पेट्रोल की कीमत
आपको जानकर हैरानी होगी कि वहां 1.5 लीटर पीने के पानी की एक बोतल के लिए 10,000 इंडोनेशियाई रुपिया चुकाने पड़ते हैं. वहीं, एक लीटर पेट्रोल की कीमत भी लगभग 10,000 इंडोनेशियाई रुपिया है. इसके अलावा, एक किलोग्राम चावल के लिए 14,500 रुपिया और एक लीटर दूध खरीदने के लिए ब्रांड के आधार पर 18,500 से लेकर 35,000 इंडोनेशियाई रुपिया तक खर्च करने पड़ते हैं.
जकार्ता पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी
गौरतलब है कि भारत और इंडोनेशिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को एक नया आयाम देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंचे. हवाई अड्डे पर खुद इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने प्रोटोकॉल तोड़कर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया. पीएम मोदी इस समय इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की तीन देशों की महत्वपूर्ण विदेश यात्रा पर हैं. इस दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत-इंडोनेशिया के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करना और आपसी सहयोग को और अधिक मजबूत बनाना है.
यह भी पढ़ें: कौन हैं कृष्ण मोहन? चंपत राय की जगह बनाए गए राम मंदिर ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव
संबंधित खबरें
'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
1 hr ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
7 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
7 hrs agoLIVE: आवास पर हुए हमले को लेकर ममता बनर्जी-अभिषेक बनर्जी का विरोध प्रदर्शन
10 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
10 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
11 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
11 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
23 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines