जेल से 'लापता' इमरान खान की क्या थी आखिरी पोस्ट? 23 दिन पुरानी पोस्ट में असीम मुनीर का जिक्र क्यों

Imran Khan last post: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मौजूदा हालत पर सस्पेंस बरकरार है. पीटीआई के समर्थक पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बनी आदियाला जेल के बाहर धरने पर बैठे हैं, वहीं जेल प्रशासन का कहना है कि इमरान खान बिल्कुल ठीक हैं. लापता होने से पहले इमरान ने 23 दिन पहले 5 नवंबर को आखिरी पोस्ट की थी, जानें क्या लिखा था पोस्ट में.

IMRAN KHAN (1)

Imran Khan last post: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के लाखों फैन उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब हैं. ऐसा इसलिए कि अफगानिस्तान के मीडिया ने दावा किया था कि जेल के अंदर इमरान खान की मौत हो गई है, वहीं जेल अधिकारियों ने दावे का खंडन करते हुए इमरान को जेल के अंदर बिल्कुल स्वस्थ बताया था. वहीं, अदालत ने भी परिवार और पार्टी के सदस्यों को जेल में इमरान खान से मिलने की अनुमति देने से इनकार किया है. ऐसे में इमरान खान की ओर से सोशल मीडिया पर 23 दिन पहले की उनकी आखिरी पोस्ट अचानक चर्चा में आ गई है. पोस्ट में एक व्यक्ति, असीम मुनीर का बार-बार ज़िक्र है.

इमरान खान की पोस्ट में आसिम मुनीर का जिक्र

इसी साल 5 नवंबर 2025 को इमरान खान के आधिकारिक एक्स हैंडल @ImranKhanPTI पर शेयर पोस्ट में आसिम मुनीर का नाम लेकर उनपर निशाना साधा गया है. इमरान खान लिखते हैं कि इस समय हमारे देश में संविधान या कानून का राज नहीं है, पाकिस्तान में केवल आसिम कानून चल रहा है. इमरान खान ने आसिम मुनीर को इतिहास का सबसे अत्याचारी तानाशाह और मानसिक रूप से अस्थिर करार दिया और उनके कार्यकाल को आज तक का सबसे भ्रष्ट और हिटलरशाही करार दिया. 23 दिन पहले इमरान खान ने यह पोस्ट अपने एक्स हैंडल पर शेयर की थी. इसके बाद से उनका कोई नया पोस्ट नहीं आया है.

इमरान खान ने कब की थी ये पोस्ट?

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक रावलपिंडी की अदियाला जेल में अपनी बहन से मुलाकात के बाद 5 नवंबर को इमरान खान की ओर से पोस्ट की गई ये टिप्पणी पाकिस्तानी नेता की मौजूदा स्थिति के बारे में सुराग दे सकती है. इमरान खान की पोस्ट से यह समझना लगभग नामुमकिन है कि उन्होंने किसकी ओर इशारा किया, हालांकि उनकी पोस्ट में एक आदमी का जिक्र सीधे तौर पर आसिम मुनीर की ओर इशारा है. खान ने पोस्ट में उनका ज़िक्र छह बार किया. इमरान के पोस्ट में यह भी दावा था कि पाकिस्तान में ‘संविधान या क़ानून का कोई राज नहीं है’, सिर्फ़ ‘असीम क़ानून’ का राज है. अंत में कहा कि ‘सारी शक्ति एक आदमी के हाथ में है’.

जेल प्रशासन इमरान को सामने क्यों नहीं ला रहा?

इमरान खान के फैंस की टेंशन लाजिमी भी है, क्योंकि न तो इमरान खान की बहनों को उनसे मिलने दिया जा रहा है और न उनकी एक झलक दिखाई जा रही है. 24 दिन में कोई ऐसा शख्स सामने नहीं आया कि जिसने इमरान खान को देखा हो. ऐसे में खान का 5 नवंबर का ट्वीट बेहद महत्वपूर्ण है. यह तो जगजाहिर है कि असीम मुनीर के लिए इमरान खान को सलाखों के पीछे रखना एक निजी लड़ाई है. उनकी दुश्मनी बरसों पुरानी है. केवल जेल प्रशासन ने इमरान खान को बिल्कुल ठीक बताया, जबकि पाकिस्तान सरकार इस मुद्दे पर खामोश है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ