Imran Khan Attack: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने ऊपर हुए हमले के लिए तीन लोगों को आरोपी बताया है। उन्होंने कहा कि मुझ पर हुए हमले के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह और मेजर जनरल फैसल जिम्मेदार हैं। बता दें कि मेजर जनरल फैसल ISI के Director General हैं।
बता दें कि गुरुवार को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान गोली लगने से घायल हो गए। पाकिस्तान मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार वजीराबाद में जफर अली खान चौक के पास पूर्व पीएम और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान के कंटेनर के पास फायरिंग हुई।
अभी पढ़ें – Imran Khan Attack: पाकिस्तानी सेलिब्रिटी, पूर्व क्रिकेटरों व नेताओं ने की इमरान खान की सलामती की दुआ
बताया जा रहा है कि पूर्व पीएम के पैर में गोली लगी है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक पुलिस ने हमलावर को मौके से पकड़ लिया है। हमलावरों ने बकायदा इमारान खान को टारगेट करते हुए गोली मारी है।
इस गोलीबारी में कुल 9 लोग घायल हुए हैं। गोलीबारी की आवाज से पैदल मार्च में भगदड़ मच गई। लोग चीख-पुकार करते हुए इधर-उधर भागने लगे। घायलों में फैसल जावेद खान भी घायल हुए हैं। हमलावर ने भीड़ को पकड़कर सुरक्षाबलों को सौंपा। सुरक्षा बल पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर जानने की कोशिश कर रही है कि उसने हमला क्यों किया। यह हमला उसने खुद या फिर किसी के इशारे पर किया है।
अभी पढ़ें – Video: हमलावर का वीडियो आया सामने, बोला- इमरान खान को इस बात पर मार दी गोली
बता दें इमरान खान लंबे समय से विरोध प्रदर्शन कर रहें हैं। दरअसल, पाकिस्तान चुनाव आयोग ने तोशखाना मामले में इमरान खान की संसद सदस्यता रद्द कर दी थी। खान पर आरोप है कि उन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए जो तोहफे लिए थे, उसके बारे में गलत जानकारी दी।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
18 mins agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
3 hrs agoLIVE: 200 करोड़ की जबरन वसूली मामले में नोरा फतेही को नया समन जारी
6 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
6 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
6 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
19 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
23 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
1 day agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
1 day agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines