इमरान खान से मिलने अदियाला जेल पहुंचीं बहन उजमा, बताया कैसी है भाई की हालत

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान लंबे समय से पाकिस्तान की अदियाला जेल में बंद हैं. बीते दिनों उनकी हत्या की भी अफवाहें सामने आई थीं जिन्हें पाकिस्तान की सरकार ने सिरे से खारिज कर दिया था. साथ ही उनकी सेहत को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं हो रही थीं. वहीं, आज इमरान खान की बहन उजमा खान नियाजी ने उनसे अदियाला जेल में मुलाकात की.

imran khan (1)

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान लंबे समय से पाकिस्तान की अदियाला जेल में बंद हैं. बीते दिनों उनकी हत्या की भी अफवाहें सामने आई थीं जिन्हें पाकिस्तान की सरकार ने सिरे से खारिज कर दिया था. साथ ही उनकी सेहत को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं. वहीं, आज इमरान खान की बहन उजमा खान नियाजी ने उनसे अदियाला जेल में मुलाकात की.

विज्ञापन

उजमा खान ने इमरान से मुलाकात के बाद जेल से बाहर आकर उनकी हेल्थ को लेकर जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने कहा, ‘इमरान खान ने उन्हें मानसिक और शारीरिक यातना दिए जानें की जानकारी दी है. इमरान ने भी कहा कि ये सब आसिम मुनीर के निर्देश पर हो रहा है.’

विज्ञापन

बता दें कि इमरान खान इस वक्त रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं और उन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं. इमरान को 2022 में चुनावों में हार मिली थी और अगस्त 2023 में उन्हें जेल भेज दिया गया था.

इमरान खान की हत्या की जताई थी आशंका

बीते कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर इमरान खान की सेहत को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे. जिसका कारण था बीते कई दिनों से इमरान खान को उनके परिवार से मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही थी. इमरान की मौत की अफवाहें तब और ज्यादा बढ़ गईं थी जब उनकी बहनों नोरीन नियाजी, अलीमा खान और उजमा खान ने दावा किया था कि इमरान खान से मिलने के लिए कहने पर उन पर हमला कर दिया गया.

विज्ञापन

जेल के बाहर हुआ था जमकर प्रदर्शन

बता दें कि बीते दिनों अदियाला जेल के बाद PTI समर्थकों ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया था. इसके पहले इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के सीनेटर खुर्रम जीशान ने आरोप लगाया था कि पाकिस्तान सरकार इमरान खान पर देश छोड़ने का दबाव बना रही है और इसी कारण उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ