'हम समझते हैं कि भारत पर दबाव है', पुतिन के दौरे से पहले US टैरिफ पर रूस का बड़ा बयान

न्‍यूज एजेंसी ANI की र‍िपोर्ट के अनुसार क्रेमल‍िन के स्‍पोक्‍समैन पेस्कोव ने कहा है कि हमें पता है क‍ि टैरिफ को लेकर भारत पर दबाव है. उन्‍होंने भारत के साथ रूस के र‍िश्‍ते को लेकर भी बड़ी बात कही है. यहां पूरी ड‍िटेल जानें.

modi and putin
विज्ञापन

भारत पर अमेर‍िकी टैर‍िफ के दबाव के बीच रूस की तरफ से बड़ा बयान आया है. क्रेमलिन (रूस) के स्पोक्सपर्सन दिमित्री पेसकोव ने रूस से तेल खरीदने पर, भारत पर US के ऊंचे टैरिफ लगने की चिंताओं पर बात करते हुए कहा कि मॉस्को इस चुनौती को पहचानता है. लेकिन वह अमेर‍िका और भारत के बाइलेटरल मामलों में दखल नहीं देगा. पेसकोव ने कहा क‍ि हम US और भारत के बीच डिप्लोमैटिक रिश्तों में दखल नहीं दे सकते. हम समझते हैं कि भारत पर दबाव है. उन्होंने कहा कि यह दबाव अब यह तय करता है कि रूस भारत के साथ अपनी पार्टनरशिप को कैसे देखता है.

भारत और रूस के र‍िश्‍ते पर कही ये बात

द‍िमित्री पेसकोव ने ये भी कहा क‍ि भारत और रूस को र‍िश्‍ते का ऐसा आर्क‍िटेक्‍चर बनाने में सावधानी रखनी होगी, जो क‍िसी भी तीसरे देश के असर से मुक्‍त हो. इसके साथ ही उन्‍होंने यह भी कहा क‍ि भारत अपने राष्‍ट्रीय हितों को तय करने के ल‍िए आजाद है और हम भारत के इस खास‍ियत की तारीफ करते हैं.

विज्ञापन

पुत‍िन के आने से ठीक पहले आया बयान
पेसकोव की यह बात ऐसे समय में आई है जब नई दिल्ली, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दौरे की तैयारी कर रही है. इस मुलाकात में व्यापार से लेकर स्ट्रेटेजिक सहयोग जैसे विषयों पर बात हो सकती है. क्रेमलिन ने ये भी कहा कि पुत‍िन के इस दौरे से दोनों देश, राजनीतिक, आर्थिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में अपने संबंधों के बड़े एजेंडे को रिव्यू कर पाएंगे.

अमेर‍िका का दबाव
रूस की ओर से रिश्तों में यह नई ऊर्जा, ऐसे समय में आई है जब अमेर‍िका की ओर से भारत पर टैर‍िफ का दबाव बढ़ा है. भारत के रूसी कच्चे तेल का इंपोर्ट करने के फैसले से नाराज अमेर‍िका ने भारतीय सामान पर ज्‍यादा टैरिफ लगाकर, रूसी तेल की खरीद में कटौती करने का दबाव बनाया है.

आगे ये प्‍लान कर रहा है अमेर‍िका
रूस से तेल नहीं खरीदने के ल‍िए भारत पर अमेर‍िका पहले ही काफी दबाव डाल चुका है. लेक‍िन अब वह एक नया कानून लाने पर व‍िचार कर रहा है. अगर ये नया कानून आता है तो उन देशों पर और पेनल्‍टी लग सकती है, जो रूसी एनर्जी खरीदना जारी रखते हैं.

विज्ञापन

4-5 दिसंबर को पुत‍िन भारत में
प‍िछले चार साल में पुत‍िन का यह पहला भारत दौरा होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुलावे पर पुतिन 23वें भारत-रूस सालाना समिट के लिए 4-5 दिसंबर 2025 तक भारत आएंगे. वह PM मोदी से मिलेंगे और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से बातचीत करेंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ