Imran khan Shot: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेट की दुनिया में बड़ा नाम करने वाले इमरान खान पर आज पंजाब के वजीराबाद में गोली चलाई गई। वे पाक में जगह-जगह रैलियां कर रहे हैं, जिसके तहत आज उनका दिन वजीराबाद में गुजरने वाला था। हालांकि, शाम होते होते उनपर हमला हो गया। हमले में उनके पैर पर गोली गई है। जख्मी हालात में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके साथ कई और लोग घायल हैं। वहीं, इमरान खान के बगल में खड़े शख्स ने हमले के वक्त का जो नजारा बताया वह बेहद ही खौफनाक था।
अभी पढ़ें – Imran Khan Attack: पाकिस्तानी सेलिब्रिटी, पूर्व क्रिकेटरों व नेताओं ने की इमरान खान की सलामती की दुआ
इमरान खान पर कंटेनर मार्च के दौरान हमला किया गया। उनको जान से मारने की तैयारी थी। DAWN की खबर के मुताबिक, पीटीआई के इमरान इस्माइल ने कहा, ‘पार्टी प्रमुख इमरान खान के पैर में “तीन से चार” बार गोली मारी गई है।’ Bol TV से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब हमला हुआ तो वह इमरान के बगल में थे। उन्होंने कहा कि फैसल जावेद भी घायल हुए और इमरान के पैर में तीन से चार गोलियां लगीं। बता दें कि फैसल जावेद पीटीआई के सीनेटर हैं।
हमलावर AK-47 लेकर खड़ा था सामने
इस्माइल ने बताया कि हमलावर सीधे कंटेनर के सामने आ गया था और AK-47 लेकर चल रहा था। बता दें कि घायल इमरान को उनकी सुरक्षा टीम की मदद से कंटेनर से एक अलग वाहन में ले जाया गया। जहां फिर अब वे अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
अभी पढ़ें – पाकिस्तान: अल्लाह ने मुझे दूसरी जिंदगी दी है…फायरिंग के बाद इमरान खान ने दिया ये बयान
जांच के आदेश
पंजाब के मुख्यमंत्री परवेज इलाही ने वजीराबाद में पीटीआई अध्यक्ष इमरान खान के कंटेनर के पास हुई गोलीबारी की घटना पर संज्ञान लिया है और प्रांतीय महानिरीक्षक को विस्तृत जांच के बाद रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को जल्द ही न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाएगा और घायलों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाएगी।’ बता दें कि इमरान पर हमला करने वाले को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
नेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
6 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
15 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
16 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
18 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
19 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
20 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines